Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Rishabh Pant Plastic Surgery : भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर ऋषभ पंत का बीते शुक्रवार एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट की वजह से उनके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। मुख्य रूप से उनके माथे पर काफी गंभीर कट लग गया है, जिसकी वजह से उनके माथे पर लगी कट की प्लास्टिक सर्जरी हुई है। ऋषभ पंत के अलावा कई लोग प्लास्टिक सर्जरी कराते हैं। खासतौर पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चेहरे के कई हिस्सों पर प्लास्टिक सर्जरी कराती हैं। प्लास्टिक सर्जरी से भले ही आपकी खूबसूरती बढ़े, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। जी हां, प्लास्टिक सर्जरी कराने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
संक्रमण का रहता है खतरा
प्लास्टिक सर्जरी कराने के कई नुकसान हो सकते हैं। इन नुकसान में संक्रमण की परेशानी काफी आम है। खासतौर पर प्लास्टिक सर्जरी से चीरे वाली जगह पर संक्रमण फैलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में इसके निशान बिगड़ सकते हैं। इसकी वजह से आपको अतिरिक्त सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, ब्रेस्ट सर्जरी के बाद सेल्युलाइटिस से संक्रमित होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
प्लास्टिक सर्जरी के दौरान काफी मात्रा में ब्लड निकलता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर में गिरावट आ सकती है। इससे आपके शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही सर्जरी के दौरान में की गई प्रक्रियाओं की वजह से शरीर में खून की कमी भी देखी जा सकती है।
प्लास्टिक सर्जरी के बाद अगर आपको सुन्नता या झुनझुनी जैसा महसूस होता है, जो यह नर्व्स डैमेज होने का लक्षण हो सकता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि आपको इस तरह की परेशानी महसूस हो, लेकिन कुछ मामलों में इस तरह की समस्याएं देखी गई हैं। खासतौर पर ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए की गई सर्जरी में इस तरह की परेशानी काफी ज्यादा हो सकती है।
प्लास्टिक सर्जरी कराने से आपको हेमेटोमा (Hematoma) की परेशानी हो सकती है। यह एक काफी दर्दनाक घाव है, जिसकी वजह से स्किन पर रक्त से भरा घाव नजर आता है। इस तरह की परेशानी उन लोगों को अधिक होती है, जो फेसलिफ्ट सर्जरी या फिर ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाते हैं। हेमेटोमा की वजह से काफी ज्यादा ब्लड निकलता है, जिसकी वजह से दोबारा सर्जरी कराने की जरूरत पड़ सकती है।
प्लास्टिक सर्जरी के बाद ऑर्गन डैमेज होने का भी खतरा रहता है। मुख्य रूप से लिपोसक्शन के मामलों में इस तरह की परेशानी काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप बिना वजह प्लास्टिक सर्जरी कराने जा रहे हैं तो एक बार इसके नुकसान के बारे में जरूर जान लें।
प्लास्टिक सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया का इस्तेमाल होता है। इसकी वजह से आपके सेहत पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों को एनेस्थीसिया की वजह से फेफड़ों में संक्रमण, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना होती है।
प्लास्टिक सर्जरी मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। साथ ही इससे घाव या चोट को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलती है, लेकिन अगर आप बिना वजह सर्जरी कराते हैं तो एक बार इसके बारे में जरूर सोचें। क्योंकि इससे आपको कई तरह की परेशानी भी हो सकती है।