... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : October 6, 2019 10:37 AM IST
फायर कोरल फंगस की एक जानलेवा प्रजाति है। (Image Source: Daily Mail UK)
दुनिया की सबसे जानलेवा कवक (Fungus) की प्रजातियों में से एक पॉइजन फायर कोरल (Poison Fire Coral) की पहचान पहली बार ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड राज्य में हुई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि आमतौर पर जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के पहाड़ों में उगने वाले इस कवक का सप्ताह की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के जेम्स कुक विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने पता लगा लिया था. उन्होंने जनता को चेताते हुए इस चमकीले लाल फफूंदी (Red Colored Fungus) को ना खाने और यहां तक की इसे छूने से भी मना किया है.
जेम्स कुक यूनिवर्सिटी के ऑस्ट्रेलियन ट्रॉपिकल हर्बेरियम (एटीएच) में माइकॉलोजिस्ट मैट बैरेट ने कहा, "शोधकर्ताओं को ज्ञात सैकड़ों जहरीली मशरूम में से एक यही ऐसी है, जो त्वचा के माध्यम से विष को सोख लेती है."पॉइजन फायर कोरल को दुनिया के दूसरे सबसे जहरीले कवक के रूप में जाना जाता है. इसके कारण जापान और कोरिया में कई मौते हुई हैं. इसे यहां कभी-कभी दवा समझकर चाय में गलती से पी लिया जाता है.
बैरेट ने कहा, "पॉइजन फायर कोरल को सिर्फ छूने मात्र से ही तुरंत त्वचा में सूजन आ जाती है."उन्होंने कहा, "यदि इसे खा लिया जाए तो भयंकर परिणाम देखने को मिलते हैं, जिनमें शुरुआती पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार और शरीर का सुन हो जाना शामिल है."
बैरेट ने आगे कहा, "त्वचा के इसके साथ संपर्क में आने के घंटों और दिनों के बाद हाथ पैरों में कंपन, सिर चकराना, चलने में दिक्कत और बोलने में परेशानी देखने को मिलती है."विशेषज्ञों को लगता है कि कवक ऑस्ट्रेलिया में कुदरती तौर पर उग गया होगा क्योंकि पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया के नजदीकी द्वीपों में भी इसके होने की खबरें भी आई हैं.