... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 29, 2018 5:48 PM IST
अगर चाहते हैं लंबे बाल, शाइनिंग स्किन और इम्यून बॉडी तो अपनी डायट में जरूर शामिल करें नारियल । © Shutterstock.
नारियल कच्चा हो, पका हुआ ताजा या फिर सूखे मेवे के रूप में इस्तेमाल होने वाली नारियल गिरी। तीनों ही रूप में यह सेहत के लिए खूब फायदेमंद होता है। इसे सूखे मेवे के रूप में तो इस्तेमाल किया ही जाता है, इसका तेल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बाहर से बहुत हार्ड यह नारियल सेहत के लिए होता है बहुत ही कूल। अगर चाहते हैं लंबे बाल, शाइनिंग स्किन और इम्यून बॉडी तो अपनी डायट में जरूर शामिल करें नारियल ।
यह भी पढ़ें - आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये फ्रूट जूस
100 ग्राम नारियल में मौजूद पोषक तत्व
नारियल खाने के फायदे
- नारियल में विटामिन्स, मिनरल्स, मैग्नीशियम, प्रोटीन, अमीनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं।
- ये इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें – स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे
- दिमाग तेज करता है।
- शरीर को हाइड्रेट रखता है। पानी की कमी दूर करता है।
- नारियल में पाए जाने वाला फाइबर, कब्ज की समस्या दूर करता है।
- जो लोग वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं, वे रोज़ नारियल के सेवन से बचें. लेकिन, कभी-कभी ले सकते हैं।
- नारियल, एंटी-बायोटिक की तरह काम करता है। शरीर पर होने वाली एलर्जी से ये बचाता है।
- इसमें अच्छा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो दिल के स्वस्थ के लिए अच्छा है।
- इसमें फैटी एसिड पाए जाते हैं, पाचन तंत्र को मजबूत करने में कारगर है।
- नारियल में मौजूद फाइबर, ग्लूकोज़ रिसाव की प्रक्रिया को धीमा करता है।
यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां
- इंसुलिन स्राव और रक्त ग्लूकोज को बेहतर करता है। डायबिटीज़ से पीड़ित लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
- नारियल में एंटी-कैंसर और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
- सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या को भी नारियल खत्म करता है।
- नारियल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में मौजूद खराब वायरस को खत्म करता है।
ऐसे करें डायट में शामिल
नारियल पानी दिन में दो ले सकते हैं। तासीर ठंडी होती है इसलिए दोपहर के समय लेने की कोशिश करें।
पूरे दिन में कच्चे नारियल का एक छोटा टुकड़ा ही ले सकते हैं।
नारियल का तेल दिन में दो चम्मच तक ले सकते हैं।