खुश हूं कि बच्चे समाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक हैं : रणदीप हु़ड्डा

अभिनेता ने यह भी कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से आगे बढ़कर भी कुछ करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 5, 2018 5:01 PM IST

अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि वह खुश हैं कि आजकल के बच्चे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक हैं।

रणदीप बुधवार को विबग्योर हाई स्कूल में पर्यावरण सुरक्षा और आसपास का वातावरण प्लास्टिक मुक्त रखने के आंदोलन के समर्थन के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, "बचपन में मुझे सबके सामने बोलने में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन इन बच्चों को देखने के बाद मैं नर्वस हो गया हूं। मैं खुश हूं कि बच्चे समाजिक मुद्दों और उनके समाधान को लेकर शिक्षित हैं। वे समस्याओं को हल करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं।"

अभिनेता ने यह भी कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से आगे बढ़कर भी कुछ करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "आपको लगता है कि शेयर करने और लाइक करने से आपका काम हो गया, लेकिन असल में काम कौन करेगा?"

उन्होंने कहा, "स्कूलों द्वारा बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में और अधिक शामिल करना चाहिए क्योंकि जब तक ये बच्चे अपने हाथों से सफाई नहीं करते और इस तरह के अभियानों में हिस्सा नहीं लेते हैं, तब तक वे नहीं जान पाएंगे कि एक इंसान होने के नाते उनके माता-पिता धरती के लिए क्या कर रहे हैं।"

कार्यक्रम में रणदीप पर्यावरणविद् अफरोज शाह के साथ उपस्थित थे।

स्रोत :IANS Hindi

चित्रस्रोत : File Photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source