डिप्रेशन और तनाव का सामना करने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 'खुशी पाठ्यक्रम' का आयोजन

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "मुझे विश्वास है कि इससे हमारे युवाओं में बढ़ रहे डिप्रेशन, चिंता तथा असहनशीलता को कम करने में मदद मिलेगी।"

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 13, 2018 5:21 PM IST

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा अगले सप्ताह से संचालित स्कूलों में 'खुशी पाठ्यक्रम' शुरू किया जाएगा। सिसोदिया ने संवाददाताओं को बताया, "हमारे 18,000 शिक्षक शिशु से कक्षा आठ तक 'खुशी पाठ्यक्रम' की कक्षाएं लेंगे।"

सरकार ने पाठ्यक्रम का लक्ष्य तथा सामग्री के बारे में बताने के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है।

उन्होंने कहा, "वर्तमान सत्र आज समाप्त हुआ। हम और शिक्षकों, प्रधानाचार्यो तथा उप प्रधानाचार्यो के लिए एक और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे।"

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि इससे हमारे युवाओं में बढ़ रहे अवसाद, चिंता तथा असहनशीलता को कम करने में मदद मिलेगी।"

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 45 मिनट का 'खुशी काल' हुआ करेगा जिसमें ध्यान, कहानियां, प्रश्नोत्तर सत्र, मूल शिक्षा तथा मानसिक अभ्यास को शामिल किया जाएगा।

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा द्वारा दो जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में शुरू किए गए 'गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम' में कोई औपचारिक परीक्षा नहीं होगी।

हालांकि इस विषय में बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन 'खुशी सूचकांक' का उपयोग करके किया जाएगा।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source