
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 25, 2021 11:11 AM IST
Hand Sanitizers Side Effects: कोरोना महामारी के दौरान हैंड हाइजिन के महत्व पर जोर दिया गया। हाथों को कीटाणुरहित रखने के लिए हैंड सैनिटाइनजर के इस्तेमाल की सलाह बार-बार दी गयी। लोगों ने भी अपनी ज़िंदगी में हैंड सैनिटाइजर्स की बोतल को जगह दी और अब लगभग हर व्यक्ति ना केवल हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहा है। बल्कि, अपने घरवालों और बच्चों को भी इसका प्रयोग करने के लिए भी आग्रह कर रहा है। लेकिन जिस हैंड सैनिटाइजर को आप अपने बच्चों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। (Hand Sanitizers Side Effects in Children)
फ्रांस में वैज्ञानिकों द्वारा की गयी एक ताजा स्टडी में कहा गया है कि हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में साल 2020 में वर्ष 2019 के मुकाबले अधिक परेशानियां और हेल्थ प्रॉब्लम्स हुई हैं। इन वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं में 7 गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सबसे अधिक समस्याएं आंखों से जुड़ी हुई बतायी जा रही हैं। इस स्टडी के अनुसार, हैंड सैनिटाइजर अगर ग़लती से भी बच्चे की आंख में गिर जाए तो आंखों की रोशनी खत्म हो सकती है।
इस बात की गम्भीरता को समझने के लिए फ्रेंच पॉइजन कंट्रोल सेंटर (Poison Control Center ) के कुछ आंकड़ों पर गौर करना चाहिए। जिनके अनुसार, 1 अप्रैल 2020 से अगस्त 2020 के बीच सैनिटाइजर से जुड़े मामले 232 रहीं जो पिछले साल 33 थे। गौरतलब है कि, कोरोना काल में 70 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाले सैनिटाइजर के प्रयोग को बेहतर माना गया और इसी वजह से हर उम्र के लोगों में हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग बढ़ा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल अब बच्चे भी कर रहे हैं जिससे, उन्हें भी इसके साइड-इफेक्ट्स से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, भारत में अब तक 2 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें हैंड सैनिटाइजर बच्चों की आंखों में गिर गया और उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा।