
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 27, 2020 12:20 PM IST
Hand Sanitizer Side Effects: कोरोना महामारी के दौर में हैंड सैनिटाइज़र एक आवश्यकता बन गयी है। क्योंकि, संक्रमण (Covid-19 Infection) से बचाव के लिए हाथों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह एक्पर्ट्स दे रहे हैं। इस काम में हैंड सैनिटाइजर्स काफी मददगार हैं। कोरोना वायरस के डर से बहुत-से लोग बार-बार हाथों को सैनिटाइज करते रहते हैं और यह अच्छा भी है। लेकिन, सैनिटाइज़र का बहुत ज़्यादा उपयोग आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। (Hand Sanitizer Side Effects in hindi) एक्सपर्ट्स के अनुसार बहुत ज़्यादा सैनिटाइज़र लगाने से डर्मटाइटिस (Dermatitis) स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे-
एक्सपर्ट्स के अनुसार त्वचा रोगों के अलावा सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल करने से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ( Is it harmful to use hand sanitizer) आर्टिफिशियल खूश्बू वाले सैनिटाइज़र से लंग्स के अलावा किडनी और लीवर से जुड़ी समस्याएं होने का भी खतरा एक्सपर्ट जताते हैं। (Dangers of Hand Sanitizers)
जैसा कि हाथों की साफ-सफाई महत्वपूर्ण है। इसीलिए, हैंड सैनिटाइज़र की बजाय आप साधारण तरीके से साबुन और पानी से हाथ धोएं। वैसे भी एक्सपर्ट्स का मानना है कि हैंडवॉशिंग (Hand Washing) की आदत सैनिटाइज़र इस्तेमाल करने के मुकाबले ज़्यादा सुरक्षित और कारगर है। इसीलिए, अगर साबुन और पानी उपलब्ध हो तो उसी से अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। जितना हो सके, सैनिटाइज़र के प्रयोग से बचें।
अपने हाथों को बार-बार चेहरे, नाक, कान और आंखों को छूने से बचें। क्योंकि, इस तरह बार-बार चेहरे को हाथ लगाने से कोरोना संक्रमण फैलता है। ऐसा करने वालों को बार-बार और जल्दी-जल्दी हाथ धोने की ज़रूरत पड़ती है। जबकि, ऐसे लोग जो हाथ से खुद को बार-बार छूने की आदत से बचे हुए हैं। उन्हें, कम हैंडवॉशिंग और कम सैनिटाइज़र की भी ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए, यह भी एक अच्छा तरीका हो सकता है, हैंड सैनिटाइज़र के नुकसान से बचने का।
रात में सोने से पहले अपने हाथों पर कपूर और नारियल तेल का मिश्रण या पेट्रोलियम जेली से मसाज करें। इससे, हाथों की स्किन हेल्दी रहेगी।(Skin Care tips in hindi)
सोरायसिस और एक्ज़िमा का नैचुरल इलाज है ब्लूबेरीज़, ये भी हैं ब्लूबेरीज़ खाने के 5 फायदे
World Hepatitis Day : हेपाटिक एन्सेफॅलोपॅथी क्या हैं ? जानें इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
कोरोना महामारी के बीच राजकुमार राव ने कराया हेयर कट, सैलून जाने पर इस तरह बरते सावधानी
प्रेगनेंसी में स्ट्रेस से होता है बच्चे की सेहत पर बुरा असर, कोरोना काल में ऐसे रहें मेंटली फिट