Hand Sanitizer: हाथों की सही साफ-सफाई से वायरस और इंफेक्शन से मिलती है सुरक्षा, जानें हैंड सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से जुड़ी बातें

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन (World Health Organisation-WHO)  ने निर्देश दिए हैं कि कीटाणुओं और इंफेक्शन से बचने के लिए नियमित तौर पर हाथ धुलने चाहिए। इससे, हाथों के बैक्टेरिया मुंह तक नहीं पहुंचते और इंफेक्शन से सुरक्षित रहना आसान हो जाता है।  जैसा कि हमेशा साबुन और पानी की उपलब्ध नहीं होते। इसीलिए, ऐसी स्थिति में हैंड सैनिटाइज़र्स काम आ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 4, 2020 2:56 PM IST

Hand Sanitizer:हैंड सैनिटाइज़र(Hand sanitizer) अब डेली हाइजिन का इस्तेमाल किया जाता है।  घर के अलावा, ऑफिस, बच्चों के स्कूल बैग्स में हैंड सैनिटाइज़र की छोटी बॉटल ज़रूर रहती है। बेसिक हाइजिन(handwashing) और हेल्दी इटिंग के लिए हैंड सैनिटाइज़र(Hand sanitizer) के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए अब रेस्टोरेंट्स, मेडिकल स्टोर, कॉफी शॉप में भी अब हैंड सैनिटाइज़र रखा जाने लगा है।

कुछ समय पहले यह खबर भी आयी कि अमेरिका में मेडिकल स्टोर्स और जनरल स्टोर्स में हैंड सैनिटाइज़र की भारी कमी देखी जा रही है। क्योंकि कोरोना वायरस के डर से लोग हैंड सैनिटाइज़र्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्या सचमुच हैंड सैनिटाइज़र्स के इस्तेमाल से कीटाणु और इंफेक्शन से बचाव होता है।

क्यों है ज़रूरी  हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल (Hand sanitizer):

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन(World Health Organisation-WHO)  ने निर्देश दिए हैं कि कीटाणुओं और इंफेक्शन से बचने के लिए नियमित तौर पर हाथ धुलने चाहिए। इससे, हाथों के बैक्टेरिया मुंह तक नहीं पहुंचते और इंफेक्शन से सुरक्षित रहना आसान हो जाता है।  जैसा कि हमेशा साबुन और पानी की उपलब्ध नहीं होते। इसीलिए, ऐसी स्थिति में हैंड सैनिटाइज़र्स काम आ सकते हैं।

Coronavirus Ayurvedic Cure: बाबा रामदेव ने सुझाए कोरोना वायरस से बचने के तरीके, बताया आयुर्वेद और योग की मदद से कोरोनावायरस के इलाज का नुस्खा

हैंड सैनिटाइज़र में अल्कोहल होता है।  यह अल्कोहल बैक्टेरिया और वायरस की बाहरी परत को साफ करता है।  तो वहीं सैनिटाइजर में मौजूद हाइड्रोक्सॉल अंदरूनी स्तर पर सफाई करते हैं। इससे, इंफेक्शन फैलने से रोका जा सकता है।

क्या हैंड सैनिटाइज़र कोरोना वायरस से सुरक्षा देता है (hand sanitizers effective against coronavirus)? :

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, हैंड सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल करने से बैक्टेरियल और वायरल इंफेक्शन को रोकने से  फायदे होते हैं।  हाथों के पीछे, अंगुलियों, हथेली, नाखूनों के आसपास के हिस्सों को साफ करने के लिए 20 सेकेंड तक इसे हाथों पर मलें।  इसके बाद किसी तौलिये या टिश्यू पेपर से पोंछकर साफ करें। क्योंकि, गीले हाथों से इंफेक्शन तेज़ी से फैलता है।(precautions for corona virus) इससे, कोरोना वायरस(coronavirus) जैसे वायरस को फैलने से रोकने की दिशा में थोड़ी मदद होती है। 

कब ना करें हैंड सैनिटाइरज़र का इस्तेमाल:

  • अगर आपके हाथों पर धूल-मिट्टी जमा हो तो हैंड सैनिटाइरज़र का इस्तेमाल नहीं करे।
  • इसी तरह हेवी मेटल्स और पेस्टीसाइड्स को साफ करने में हैंड सैनिटाइरज़र का इस्तेमाल काफी नहीं। इसीलिए, तब साबुन और पानी से हाथ धोएं, ना कि हैंड सैनिटाइरज़र का इस्तेमाल करें।

एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस:

बहुत अधिक हैंड सैनिटाइरज़र का इस्तेमाल करने से एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस (antimicrobial resistance) हो सकता है।  इस स्थिति में, बैक्टेरिया पर  हैंड सैनिटाइरज़र का असर नहीं होता।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source