... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 11:37 AM IST
सुषमा खान, नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर- मेकअप, लक्मे सैलून और टीआईजीआई एडुकेटर ऑड्रे डी'सूजा, आपको हैलोवीन पार्टी में सबसे खास दिखने के लिए दे रही हैं खास मेकअप टिप्स।
1. यूनिकॉर्न (Unicorn)
सुषमा खान स्टाइल में: स्ट्रोबिंग टेक्निक का उपयोग करके फाउंडेशन लगाने से एक स्मूद और क्लियर फाउंडेशन बेस बनेगा। अब कंसीलर पेन लगाकर डार्क सर्कल्स और दाग को कवर करें। बेस के लिए सॉफ्ट आइलाइनर पेंसिल का इस्तेमाल करें, जो आपकी पलकों को रंगने में मदद करता है और क्रिशिंग को रोकता है। हल्के नीले रंग की पेंसिल का इस्तेमाल करें। इसे अपनी हथेली के ऊपर लगाएं और गोल-नर्म ब्रश से अपनी आंख के अंदरूनी कोने (नाक के पास वाले) से पलकों के बीच की तरफ ब्रश फिराते हुए यह रंग लगाएं।
इसके बाद, बाहरी कोने से पलक के बीच में एक फ़िरोज़ी या टर्किश ब्लू आई पेंसिल (पहले वाली तकनीक से ही) लगाएं। लाइन को डिफ्यूज़ करने के लिए इसे मिक्स करें। अब अलग-अलग रंगों को एक नर्म ब्रश की मदद से पलक पर सेट करें। अब चमक के लिए एक फ्लैट आइलाइनर ब्रश की मदद से अंदरूनी कोने में मल्टीकलर्ड शेड लगाएं।
बॉटम लाइन के लिए एक गुलाबी आइलाइनर का इस्तेमाल करें। अब जैसे पहले हाथ पर कलर लगाकर आपने शेड लगाया था वैसे ही कोबाल्ट ब्लू पेंसिल की मदद से ब्रश का इस्तेमाल करें। आंख के अंदरूनी कोने से लगाते हुए इसे पलक के बीच के हिस्से तक ले जाएं जहां गुलाबी रंग लगाया गया है। ब्रश की मदद से 2 सॉफ्ट रंगों को मिक्स करें। अपनी आंखों के ऊपर की पलकों पर काले रंग का मस्कारा लगाएं और निचली पलकों पर चमकीले नीले रंग का मस्कारा लगाएं।
एक कैंडी पिंक पाउट के लिए एक होलोग्रापिक हाइलाइटर को किसी ग्लिटरी पिंक शेड में मिक्स करें और अपने चिकबोन्स, माथे और कॉलर बोन्स को हाललाइट करें। "कुछ सजावटी बिंदियों का इस्तेमाल करना ना भूलें। यह आपके लुक को जादुई चमक देगा।
ऑड्रे डी'सूजा स्टाइल में: यह उन सभी के लिए होता है जो प्रयोग करना पसंद करते हैं - आपको पहले से ही अपने बालों को ब्लीच करने की ज़रूरत पड़ेगी। कोशिश करें कि आप अपने बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर अलग-अलग रंगों से कलर करें। गुलाबी, ऐश ग्रे, बैंगनी, नीला और एक्वा रंगों का इस्तेमाल करें। आप अपनी पसंद के रंग चुनें और बारी-बारी सारे रंग लगाएं। सतरंगी हेयर कलर्स लगाने के बाद अपने बालों को किसी कलर-प्रोटेक्टिंग शैम्पू और कंडीशनर से साफ करें।
एक बॉडी मूस लगाएं। अपने बालों को एक ऊंची मोटी-चोटी में बांधों और बॉबी पिंस के साथ अपनो बालों को सेट करें। सिल्वर रंग का ग्लिटर अपने बालों की जड़ों से कोनों तक लगाएं। अब एक यूनिकॉर्न हेयरबैंड लगाएं।
2. होली गोलाइटली का ब्रेकफास्ट ऐट टिफनी लुक
सुषमा खान स्टाइल में: गुलाबी होंठ और सुंदर बिल्लियों जैसी आंखें एक सदाबहार ट्रेंड है। इस लुक को आसानी से पाने के लिए सही शेड चुनें और इसे विंग्ड आई मेकअप के साथ संतुलित कर सकते हैं। एक लिप लाइनर से शुरु करें और फिर उसी रंग की लिपस्टिक लगाएं। वॉर्म स्किन टोन के लिए डेज़र्ट रोज़ पिंक शेड का इस्तेमाल करें क्योंकि वे आपके रंगों से मेल खाते हैं। सांवली रंगत के लोगों को बेबी पिंक और नारंगी रंग लगाने चाहिए जो उनकी त्वचा के रंग से मेल खाते हैं।
इसके बाद, लिपस्टिक ब्रश का उपयोग करके अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं। अपनी आंखों की पलकों को किस न्यूड शिमर से सजाएं और आईब्रोज़ के नीचे के हिस्से को हाइलाइट करें। एक लिक्विड लाइनर की मदद से पलकों के कोने बनाएं और एक मस्कारा लगाएं।
ऑड्रे डी'सूजा स्टाइल में: यह उन लोगों के लिए है जो क्लासी लुक पसंद करते हैं। अपने बालों को पीछे की तरफ फेंकते हुए सिर पीछे झुकाएं। अपने बालों के ऊपरी हिस्से को कंघी करें ताकि यह चिकना नज़र आए और यहां वॉल्यूम देने वाला कोई हेयरस्प्रे लगाएं। बगल के बालों को कस कर खींचें और कुछ बॉबी पिंस की मदद से उन्हें पीछे बांध दें। अब बचे हुए नीचे के बालों को खींचकर निचली पोनीटेल जैसे पकड़ें। इसे कसकर ऊपर की ओर घुमाएं और इसे आधा ऊपर और आधा नीचे मोड़ें। रोल को छिपाने के लिए थोड़ा और मोड़े और बॉबी पिन्स की मदद से इसे मैनेज करें।
3.क्लियोपेट्रा
सुषमा खान स्टाइल में: सबसे पहले अपना चेहरा अच्छी तरह साफ करें। अब एक मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं, इसके बाद मेकअप फाउंडेशन लगाएं और एक अच्छे कंसीलर की मदद से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को छुपाएं। अब आपके चेहरे पर एक अच्छा फाउंडेशन लगाएं और अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और पिम्पल्स की समस्या है, तो फेस पाउडर भी लगाएं।
इसके बाद, अपनी आंखों को क्रीम आईशैडो और गोल्ड-ब्लू जैसे चटक रंगों की मदद से हाइलाइट करें। अपने ऊपरी और निचली पलकों पर एक सीधी लकीर खींचने के लिए एक लिक्विड ब्लैक लाइनर का उपयोग करें। लाइनर की लाइन को आंख के बाहरी कोने के पास ऊपर तक खींचें और अंदर के कोने में लाइनों को एक पूंछ के आकार में मोड़ दें। हल्के गुलाबी ब्लश का उपयोग करके अपने गालों को हल्का हाइलाइट करें।
ऑड्रे डी'सूजा स्टाइल में: छोटे बालों वाली सभी लड़कियों के लिए, क्लियोपेट्रा बॉब एक बहुत ही अच्छी स्टाइल है। इसमें आपके हेयर कट की अहम भूमिका होती है, इसलिए अपने बालों को जेट-ब्लैक रंग से कलर करें और लंबे सीधे बैंग्स और संभालने में आसान बॉब कट कराएं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.