
Also Read
दिल्ली वालों के लिए एक जरूरी खबर है, जो उनके काफी काम आ सकती है और समय आने पर परेशान होने से भी बचा सकती है। इसलिए खासतौर पर केंद्र सरकार के अस्पतालों में आ रहे मरीजों के लिए अगले महीने परेशान बढ़ सकती है। मीडिया खबरों के अनुसार दिल्ली के कई प्रमुख अस्पतालों जैसे एम्स, सफदरजंग अस्पताल और राम मनोहर लोहिया जैसे अस्पतालों में आधे डॉक्टर लगभग दो सप्ताह यानी 15 दिन के लिए छुट्टी पर रहेंगे। ऐसे में छुट्टी के दौरान अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या कम होगी, जिससे मरीजों के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, इमर्जेंसी व गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए खास ध्यान रखते हुए उन्हें अलग से शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि, अस्पताल आने से पहले उनकी वेबसाइट पर इन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी, जिससे मरीज पता लगा पाएंगे कि उनके डॉक्टर उन्हं मिल पाएंगे या नहीं। वेबसाइड पर दी जानकारी के अनुसार ही मरीज अपने डॉक्टर से मिलने की तारीख का पता लगा पाएंगे।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है, कि अस्पतालों में डॉक्टर कम होने के कारण भीड़ बढ़ सकती है और गर्मी में मरीजों को लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ सकता है। इसलिए लोगों को घर पर अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, ताकि खुद को बीमार पड़ने से बचाया जा सके। इस लेख में हम आपको स्वस्थ रहने के कुछ खास तरीके बताने वाले हैं, ताकि अगले महीने आपको कम से कम अस्पतालों में जाना पड़ सके
जिन लोगों को पहले से ही कोई दीर्घकालिक बीमारी है जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और थायराइड आदि उन्हें इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए खास ध्यान रखना चाहिए। अगर अभी से इन बीमारियों को कंट्रोल करने कोशिश करेंगे तो अगले महीने इन बीमारियों के कारण अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ेगी।
पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है और खासतौर पर गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है। पानी की कमी होना कई छोटी से बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है, जिस कारण से अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
स्वस्थ रहने के लिए सही डाइट लेते रहना बहुत ज्यादा जरूरी है और जो लोग अपने खान-पान का ध्यान नहीं रख पाते हैं, तो कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए अपनी डाइट में नियमित रूप से फल व सब्जियां शामिल करें और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
गर्मियां आते ही मच्छर भी बढ़ने लगते हैं, जिसके कारण डेंगू व चिकनगुनिया जैसी कई बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसलिए मच्छरों से बचाव करना काफी ज्यादा जरूरी है, मच्छरदानी व अन्य मच्छरों के भगाने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते रहें। सुबह व शाम के समय ज्यादा मच्छरों वाली जगह जैसे पार्क व पानी आदि के पास न रुकें। नियमित रूप से घर की सफाई करते रहें।