
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : June 2, 2022 9:51 AM IST
गर्मियों के मौसम में पानी की तलाश में ज्यादातर कीड़े-मकोड़े बाहर घुमने लगते हैं और बारिश का इंकजार करते हैं। बारिश होते ही ये प्रजनन करते हैं और आस-पास के इलाकों में फैलने लगते हैं। ऐसा ही एक कीड़ा है हेयरी कैटरपिलर स्पंज (Hairy caterpillar spong)। भारत में इसे हेयरी इल्ली, भूइला और जड़ेर जैसे कई स्थानीय नामों से पुकारा जाता है। इसलिए आप इस देख कर समझ गए होंगे कि हमारे यहां ये कहां मिलता है। आमतौर पर ये सब्जियों के साथ या उनके पत्तों में चला आता है। इसके अलावा मक्के के साथ या फिर घर में लगे पौधों से भी आ जाता है और परदों, बिस्तर और कई बार बाहर टंगे कपड़ों से चिपक जाता है और फिर इनके जरिए ये इंसानी शरीर तक आसानी से पहुंच जाता है। खास बात ये है कि ये कीड़ा कई स्किन इंफेक्शन का कारण (Hairy caterpillar rash diseases) बन सकता है और आपको बीमार बना सकता है। वो कैसे, आइए जानते हैं।
हेयरी कैटरपिलर स्पंज, शरीर में रैशेज पैदा करता है जिसे हेयरी कैटरपिलर रैश भी कहते हैं (Hairy caterpillar rash)। दरअसल, इसके शरीर पर लगे स्पंज में कुछ ऐसा पदार्थ होता है कि उसके छुने से शरीर में एलर्जी या इंफेक्शन होने लगती है। जैसे कि
-पहले को इसके छूते ही एक्जिमा (Eczema in hindi) हो जाता है और स्किन पर पित्ती हो जाती है।
-ये पित्ती इतनी तेजी से फैलती है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों में हो जाती है।
-साथ ही इसके कारण तेज खुजली होती है और शरीर लाल हो जाता है।
-कुछ लोगों की स्थिति इतनी गंभीर होने लगती है कि कई बार खुजली के बढ़ने के कारण उन्हें डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।
-एक्जिमा के अलावा स्किन एलर्जी और स्किन इंफेक्शन भी हो सकता है।
इस कीड़े के काटने पर क्या करना चाहिए-How to deal with it?
कीड़े के काटने या डंक मारने पर जरूरी है सबसे पहले आप कुछ प्राथमिक उपचार खुद ही करें जो कि घरेलू नुस्खा (insect bite home remedy) भी हो सकता है। इसके लिए
- सबसे पहले त्वचा में इस कीड़े के डंक, टिक या बाल को हटा दें।
-प्रभावित क्षेत्र को साबुन और पानी से धोएं।
-किसी भी सूजन पर कम से कम 10 मिनट के लिए कोल्ड कंप्रेस या ठंडे पानी का ठंडा कपड़ा या आइस पैक लगाएं।
-अगर संभव हो तो प्रभावित क्षेत्र को ऊपर उठाएं क्योंकि इससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
-संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए खुजली करने या किसी भी फफोले को फोड़ने से बचें।
-पारंपरिक घरेलू उपचारों से बचें, जैसे सिरका और सोडा के बाइकार्बोनेट क्योंकि ये जलन पैदा कर सकते हैं।
इसके बाद डॉक्टर के पास जाएं। वे आपको इंजेक्शन लगा सकते हैं और कुछ क्रीम दे सकते हैं। हालांकि, ये जल्दी ठीक हो जाता है लेकिन दर्द, सूजन और खुजली कभी-कभी कुछ दिनों तक रह सकती है। तो, अच्छा यही है कि हरी सब्जियों को लाकर थोड़ी दर धूप में ही बाहर रख दें। अपने गार्डन की साफ-सफाई रखें और परदों और बेडशीट्स की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।