
Also Read
America H5N1 Virus: एच5एन1 एक प्रकार का एवियन इंफ्लुएंजा वायरस है। इसे बर्ड फ्लू (Bird Flu) भी कहा जाता है। वैसे तो यह वायरस पक्षियों को अपनी चपेट में लेता है। लेकिन, इंसान और जानवर भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस समय अमेरिका में एच5एन1 के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। H5N1 वायरस ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका में यह वायरस 50 से ज्यादा इलाकों में फैल चुका है और 70 नए केस दर्ज हो चुके हैं। वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में लगातार एच5एन1 के मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका में अभी तक 50 से ज्यादा इलाकों में इस वायरस ने दस्तक दे दी है। अभी तक डेयरी फार्म में इस वायरस के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि अब यह वायरस पक्षियों और जानवरों से इंसानों में भी फैल रहा है। अमेरिका में बीते एक साल में इंसानों में करीब 70 लोगों में H5N1 वायरस की पुष्टि हो चुकी है।
H5N1 वायरस को एवियन इंफ्लूएंजा या बर्ड फ्लू भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो एक से दूसरे में आसानी से फैल सकता है। मुख्य रूप से यह वायरस पक्षियों को प्रभावित करता है। हालांकि, संक्रमित पक्षियों से यह वायरस जानवरों और इंसानों तक भी पहुंच सकता है।
आपको बता दें कि एच5एन1 वायरस के लक्षण, आमतौर पर फ्लू की तरह ही होते हैं। बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और थकान आदि एच5एन1 के आम लक्षण होते हैं। सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया और मस्तिष्क में सूजन H5N1 के गंभीर लक्षण हो सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।