देश के इन राज्यों में H3N2 से हुई हैं मौत! जानें किस आदत को छोड़ने से फैला ICU में भर्ती कराने वाला ये वायरस

जैसे-जैसे टेस्टिंग की प्रक्रिया तेज होगी वैसे-वैसे इसके मामले देश भर में बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में अभी तक कितने मामले सामने आए हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 12, 2023 10:38 AM IST

भारत में तेजी से बढ़ रहे H3N2 इंफ्लूएंजा वायरस के मामले लोगों को अब डराने लगे हैं। H3N2 वायरस इतना तेजी से फैलने वाला वायरस है, जिसकी वजह से आईसीयू में भर्ती होने की दिक्कत भी सामने आ रही है। हालांकि एकसपर्ट इस बात की सलाह दे रहे हैं कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है बशर्ते आपको अपना पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। जैसे-जैसे टेस्टिंग की प्रक्रिया तेज होगी वैसे-वैसे इसके मामले देश भर में बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में अभी तक कितने मामले सामने आए हैं।

IDSP-IHIP (इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफोर्मेशन प्लेटफार्म) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों से अभी तक फ्लू के अलग-अलग प्रकारके 3038 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें H3N2 भी शामिल है। ये आंकड़े 9 मार्च तक के हैं, आइए जानते हैं किस राज्य में कहां H3N2 सबसे ज्यादा फैला है।

1-कर्नाटक

कर्नाटक में 82 साल के वृद्ध हीरे गौड़ा कि मौत H3N2 से हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें डायबिटीज के साथ-साथ हाइपरटेंशन की समस्या भी थी।

2-हरियाणा

हरियाणा में भी सीजनल फ्लू H3N2 से 56 साल के एक व्यक्ति हो गई है। बताया जा रहा है कि ये मरीज फेफड़ों के कैंसर का शिकार था।

3-गुजरात

गुजरात में 10 मार्च तक H3N2 के तीन मामले और H1N1 के 77 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल का कहना बै कि राज्य में H1N1 से अभी तक एक मौत हो चुकी है।

क्यों फैल रहा H3N2

इंडियन स्पाइनल इंजुरी सेंटर के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसलटेंट डॉ. राजकुमार का कहना है कि इस बार लोग इंफ्लूएंजा वायरस यानि H3N2 से प्रभावित हो रहे हैं। ये इसलिए भी ज्यादा गंभीर हो रहा है क्योंकि बीते तीन साल से लोग बहुत ज्यादा मास्क का यूजकर रहे थे और H3N2 शरीर में प्रवेश नहीं कर पा रहा था। इसलिए इस वायरस से लड़ने के लिए हमारे शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी नहीं बनी।

उन्होंने बताया कि वहीं अब-जब लोगों ने मास्क उतार दिया है तो ये वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर रहा है और हमारी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। लोगों की कमजोर इम्यूनिटी या फिर शरीर में दूसरी परेशानियां भी इस इंफेक्शन को और अधिक घातक बना रही हैं, जिसकी वजह से ये लंबे वक्त तक लोगों के शरीर में बना हुआ है। इसके अलावा तापमान में बदलाव और ह्यूमिडिटी भी वायरस के फैलने की सबसे बड़ी वजह बन रही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source