Gwada Negative: सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप की खोज, जानें किस महिला की नसों में बहता है सबसे अनोखा खून

Gwada Negative: फ्रांस की एक महिला में बेहद दुर्लभ ब्लड ग्रुप मिला है। जिसमें खून में EMM एंटीजन नहीं होता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 30, 2025 11:18 AM IST

Gwada Negative Blood Group: आपने अभी तक 8 तरह के ब्लड ग्रुप के बारे में ही पढ़ा या सुना होगा। जिसमें A+, A-, B+, B-, AB+, AB-, O+ और O-, शामिल हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक और ब्लड ग्रुप की खोज हुई है, जिसका नाम ग्वाडा नेगेटिव (Gwada Negative) रखा गया है। इस ब्लड ग्रुप की खोज ने मेडिकल साइंस और वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। हैरानी की बात यह है कि ग्वाडा नेगेटिव ब्लड ग्रुप धरती पर सिर्फ एक इंसान में पाया गया है। आपको बता दें कि इस ब्लड ग्रुप को जून 2025 में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) ने आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है।

68 वर्षीय महिला में मिला यह ब्लड ग्रुप

ग्वाडा ब्लड ग्रुप फ्रांस की 68 वर्षीय महिला में मिला है। फ्रांस की इस महिला में यह सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप मिला है। दरअसल, इस ब्लड ग्रुप की कहानी 2011 में शुरू हुई। जब फ्रांस की एक महिला का सामान्य सर्जरी से पहले ब्लड टेस्ट कराया गया। महिला के खून में वैज्ञानिकों को एक ऐसा एंटीबॉडी मिला, जो किसी भी ब्लड ग्रुप से मेल नहीं खाता था। इसके बाद इस पर काफी रिसर्च की गई और फिर ISBT ने जून 2025 में ग्वाडा नेगेटिव ब्लड ग्रुप को मान्यता दी। यह ब्ल ग्रुप EMM एंटीजन की गैर-मौजूदगी की वजह से दुलर्भ है। यानी अभी तक सिर्फ एक ही इंसान में पाया गया है।

EMM वह एंटीजन है, जो सभी लोगों के रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है। लेकिन, ग्वाडा नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाली महिला के रेड ब्लड सेल्स में EMM एंटीजन नहीं मिला है, जिसने मेडिकल साइंस को हैरान कर दिया है।

Gwada Negative क्या है?

आपको बता दें कि ग्वाडा नेगेटिव कोई आम ब्लड ग्रुप नहीं है। यह दुनियाभर में सिर्फ एक महिला में मिला है। यह दुनिया का 48वां आधिकारिक ब्लड ग्रुप सिस्टम है। इसे आईएसबीटी ने हाल ही में मान्यता दी है। इस ब्लड ग्रुप की खोज फ्रेंच ब्लड एस्टैब्लिशमेंट ने की थी।

क्यों दुर्लभ है ग्वाडा नेगेटिव ब्लड ग्रुप?

ग्वाडा नेगेटिव ब्लड ग्रुप दुनिया की सिर्फ एक महिला में पाया गया है। इस महिला के खून में EMM एंटीजन पूरी तरह से गायब है और यह एक बेहद दुर्लभ स्थिति है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source