
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : April 27, 2021 2:28 PM IST
गुरुग्राम में 2020 में लगे लॉकडाउन के बाद से सभी के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया था
देशभर में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार और पुलिस नियमों को सख्त हो गई है। यूं तो भारत में कोरोना की शुरुआत पिछले साल ही हो गई थी लेकिन कोरोना का जो रूप इस साल देखने को मिल रहा है वो काफी खतरनाक है। आए दिन लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं तो हजारों की मौत हो रही है। चाहे दिल्ली हो या महाराष्ट्र और बंगाल, हर तीसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस कोरोना नियमों का उल्लघंन करने वालों की अच्छी खबर ले रही है। चाहे मास्क पहनना हो या सोशल डिस्टेंसिंग हो, अगर कोई नियम की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है तो पुलिस उसकी जमकर खबर ले रही है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वालों से 7.98 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है। बता दें कि गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने ये रकम पिछले साल मार्च से इस साल अप्रैल के बीच में 1,59,602 लोगों से वसूली है। इसके साथ ही 25 अप्रैल, 2021 तक इसमें 739 लोगों को शामिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल मार्च से 25 अप्रैल, 2021 तक उल्लंघनकर्ताओं से 7.98 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला था।
साल 2020 में जब कोरोना चरम पर था तब पहले राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर लॉकडाउन लगाया था और उसके बाद केंद्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। ऐसे में गुरुग्राम में 2020 में लगे लॉकडाउन के बाद से सभी के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया था और यदि कोई बिना मास्क के दिखता तो उसका चालान काटने के साथ ही इसे दंडनीय अपराध बनाया गया था।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन के अनुसार, "कोविड मामलों में वृद्धि, कोविड मानदंडों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए क्षेत्र के स्टेशन अधिकारियों (एसएचओस) सहित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए थे। अपराधियों पर नजर रखने के लिए जिले भर में कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें न केवल चालान जारी कर रही है बल्कि घातक वायरस की गंभीरता के बारे में लोगों को जागरूक भी कर रही है।" अब तक पुलिस ने बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कंटेन्टमेंट वाले क्षेत्रों और सड़कों पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि दुकानदारों, दो पहिया वाहनों और ऑटो रिक्शा चालकों को भी बुक किया गया था।
बोकेन ने बताया कि सेवा बल ने लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया था। पुलिस कर्मियों के अलावा, जिला प्रशासन ने भी महामारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ और नगर समितियों के कार्यकारी अधिकारियों को महामारी रोग अधिनियम के तहत जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के लिए निवासियों का चालान करने के लिए अधिकृत किया। उन्होंने कहा, "हमने लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर कदम नहीं रखने का आग्रह किया। पुलिस कोविड -19 मानदंडों को तोड़ने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई भी करेगी।"