Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गुरुग्राम में कोविड वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, हरियाणा राज्य में 36 लाख से अधिक टीकाकरण के साथ गुरुग्राम सबसे आगे

हरियाणा (Haryana) राज्य में कोविड टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम (Gurugram) सबसे आगे है। यहां 36.11 लाख से अधिक लोगों को कोविड -19 के खिलाफ टीका लगाया गया है।

गुरुग्राम में कोविड वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, हरियाणा राज्य में 36 लाख से अधिक टीकाकरण के साथ गुरुग्राम सबसे आगे

Written by Sadhna Tiwari |Published : November 9, 2021 3:58 PM IST

Covid Vaccination In Haryana: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा हुआ गुरुग्राम शहर कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ा एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणा (Haryana) राज्य में कोविड टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम (Gurugram) सबसे आगे है। यहां 36.11 लाख से अधिक लोगों को कोविड -19 के खिलाफ टीका लगाया गया है। गुरुग्राम ऐसा करने वाला हरियाणा का पहला जिला बन गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। (Covid Vaccination In Haryana Update In Hindi.)

समाचार एजेंसी आईएएनस की रिपोर्ट के अनुसार, यहां 36.11 लाख में से करीब 15.10 लाख लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार तक जिले में 36.11 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। (Covid Vaccination In Haryana)