Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गुरुग्राम में 7 महीने बाद कोरोना से हुई पहली मौत, घर से बाहर निकलने से पहले हो जाएं अलर्ट 

Coronavirus in Gurugram : कोरोना का कहर विश्व में काफी तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में कोरोना से गुरुग्राम में एक महिला की मौत हुई है। आइए जानते हैं इस बारे में

गुरुग्राम में 7 महीने बाद कोरोना से हुई पहली मौत, घर से बाहर निकलने से पहले हो जाएं अलर्ट 

Written by Kishori Mishra |Published : January 2, 2024 2:40 PM IST

Coronavirus in Gurugram : पूरे विश्व में कोरोना का कहर फिर से अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। भारत की बात करें, तो मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ,मंगलवाल को कोविड-19 के एक्टिव मामले 171 दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,565 से अधिक हो गई। वहीं, गुरुग्राम में बीते सोमवार को कोरोना से संक्रमित एक महिला की बात हो गई है। ऐसे में एनसीआर के इलाकों में काफी ज्यादा चिंता बढ़ गई है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में रहते हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले सतर्क रहें।

खबरों की मानें तो कोरोना से संक्रमित महिला की उम्र 47 वर्ष थी। वह कई तरह की समस्याओं जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज इत्यादि से ग्रसित थी, जिसका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज भी चल रहा था। वहीं, दिसंबर माह में कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए 6 सैंपल भेजे गए हैं, जिसमें से 3 लोगों की ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। फिलहाल नए वेरिएंट जेएन1 का मामला सामने नहीं आया है। गुरुग्राम में दिसंबर 2023 में कोरोना के 25 नए मामले सामने आए थे, जिसमें 15 महिलाएं और 10 पुरुष संक्रमित बताए गए।

मुंबई से लौटी थीं संक्रमित महिला 

बता दें कि बीते सोमवार को गुरुग्राम में 2 महिलाएं कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, दो लोगों की रिकवरी हुई है। कोरोना से संक्रमित महिलाों की उन्म्र 35 वर्षीय और 57 वर्ष बताई जा रही है। 35 वर्षीय महिला सेक्टर- 50 में रहती हैं। वहीं, दूसरी संक्रमित महिला डीएलएफ फेस फोर में रहती बैं। ये दोनों महिलाएं ही जयपुर और मुंबई से हाल ही में लौटी हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

कोरोना से बचाव के टिप्स

  • कोरोना से बचना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, जैसे-
  • घर से बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर पहनें।
  • बाहर से लाए हुए सामान को अच्छी तरह से क्लीन करें।
  • सब्जी या फलों को गर्म पानी में धोने के बाद ही खाएं।
  • बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
  • हवाई जहाज से यात्रा करने से बचें, इत्यादि।