Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोना वायरस पिछले कुछ दिनों से बेकाबू होता दिख रहा है। भारत के कुल 6 राज्य (महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, केरल और जम्मू कश्मीर ) ऐसे हैं जहां कोरोना बेकाबू हो गया है। लेकिन अब इन 6 राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश भी इसमें शामिल होता दिख रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश का एक मंदिर कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक यूपी के प्रतापगढ़ के पास गुरु धाम मंदिर (Gurudham Temple) में एक 3 दिवसीय धार्मिक समागम आयोजित किया गया था, जो अब कोविड हॉटस्पॉट में बदल गया है। राज्य सरकार की इजाजत के बिना भी इस मंदिर में हजारों लोग शामिल हुए। ऐसे में इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने आए कई श्रद्धालुओं का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह स्थिति पिछले साल दिल्ली में तब्लीगी जमात के कारण फैले कोरोना प्रकोप जैसी हो गई है। यह खबर सामने आते ही राज्य में हडकंप मच गया है।
मंदिर में हुए इस धार्मिक आयोजन ने कोरोना केस की संख्या तो बढ़ाई ही है साथ ही कोविड-19 के नियमों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का उलंघन भी किया है। बता दें कि इस कार्यक्रम में 14 लोग मौजूद थे। जबकि मुख्यमंत्री ने राज्य को कोरोनावायरस की दूसरी लहर से बचाने के लिए लोगों से सामूहिक कार्यक्रमों से बचने के लिए कहा है।
[caption id="attachment_799764" align="alignnone" width="655"]
Corona[/caption]
खबर के मुताबिक आयोजन में जितने भी लोग मौजूद थे उनमें से ज्यादातर लोगों ने न ही मास्क पहना हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। सिर्फ यही नहीं भक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने से भी परहेज कर रहे थे। जिसके चलते हजारों लोगों के कोरोनावायरस की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं जिन लोगों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, उन्हें कोई स्वास्थ्य सहायता नहीं दी गई और उन्हें मंदिर परिसर छोड़ने के लिए कह दिया गया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 6 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं, 3 लाख लोगों को वैक्सीन डोज दी जा चुकी है और करीब कोविड के कारण 8,750 लोगों की जान जा चुकी है। 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "हमें कोविड की बढ़ते दूसरे पीक पर जल्द से जल्द काबू पाना चाहिए। इसके लिए हमें त्वरित और निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है। यदि हम इस महामारी को यहीं नहीं रोकते हैं, तो यह राष्ट्रीय प्रकोप जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।"