
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 22, 2018 10:54 AM IST
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। वह 63 साल के थे। गुरुदास कामत ने दिल्ली के प्राइमस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे यूपीए सरकार में साल 2009 से लेकर 2011 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह साल 2014 तक सांसद भी थे। कांग्रेस नेता कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी के मेंबर भी रहे हैं।
Senior Congress leader Gurudas Kamat passes away in a hospital in Delhi. pic.twitter.com/7FI0WLJTFk
— ANI (@ANI) August 22, 2018
उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। उनकी मौत की खबर सुनते ही यूपीए अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल पहुंचीं।
Delhi: Sonia Gandhi arrives at Primus Hospital where senior Congress leader Gurudas Kamat passed away this morning. pic.twitter.com/uT8RDwEJ5e — ANI (@ANI) August 22, 2018
कामत के निधन पर कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत के अचानक निधन की जानकारी मिलने से गहरा दुख हुआ।
Shocked and deeply saddened to hear of the sudden demise of Senior Congress leader Sh. Gurudas Kamat ji. His passing away is an irreparable loss for us. My heartfelt condolences to his family members, may god give them strength to bear this loss. May his soul Rest in peace.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 22, 2018
उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी दिल से संवेदना। भगवान इस नुकसान को सहन करने के लिए उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।
चित्रस्रोत: Twitter/KamatGurudas.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.