Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Gujarat women dies due to flu symptoms: गुजरात में एक इंफ्लुएंजा एच3एन2 (H3N2) की एक संदिग्ध मरीज की मृत्यु हो गयी है। इस महिला में फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिले थे जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुजरात के वडोदरा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती इस महिला की मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्ष की इस महिला को ‘एच3एन2' वायरस से संक्रमण होने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि, महिला मरीज के सैम्पल्स जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसीलिए, महिला ‘एच3एन2' वायरस, से संक्रमित थी या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। (Gujarat women dies due to flu symptoms in Hindi)
मिली जानकारी के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद एक समीक्षा समिति द्वारा रिपोर्ट की जांच और विश्लेषण किया जाएगा और उसके बाद ही महिला की मौत के सही कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है या उसकी मौत एच3एन2 वायरस से हुई है इस बारे में पुष्टि की जा सकेगी।
अस्पताल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक संदिग्ध महिला की तबियत बिगड़ने के बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, 11 मार्च को उसे वहां से सर सयाजीराव जनरल (एसएसजी) अस्पताल में भेज दिया गया था। उसके बाद 13 मार्च को महिला मरीज की मृत्यु हो गई । अस्पताल के आरएमओ (RMO) डी के हेलया (DK Helya) ने मीडिया को बताया, ‘‘ संदिग्ध महिला मरीज के सैम्पल्स इकट्ठा करके उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। अब समीक्षा समिति रिपोर्ट आने के बाद इस महिला मरीज की मृत्यु के कारणों की जांच करेगी।''
बता दें कि, इंफ्लुएंजा एच3एन2 के मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी पाए गए हैं। वहीं, गुजरात राज्य में अब तक फ्लू के कुल 3 केसेस सामने आ चुके हैं।