
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 3, 2022 12:02 PM IST
Gujarat Man Dies During Garba:गुजरात में गरबा करते हुए एक युवक को हार्ट अटैक आने और उसके बाद उसकी मृत्यु की खबर सामने आने के बाद देशभर में लोग हैरान है। घटना गुजरात के आणंद जिले की है जहां तारापुर में एक 21 वर्षीय युवक का गरबा खेलते हुए निधन हो गया। मृतक का नाम वीरेंद्र सिंह राजपूत (Virendra Rajput) बताया जा रहा है। यह लड़का तारापुर (Tarapur) की शिव शक्ति सोसायटी (Shiv Shakti Society) में रहता था जहां नवरात्रि (Navaratri 2022) के दौरान आयोजित गरबा डांस (Garba Dance) में यह भी शामिल था। गरबा करते समय लड़के को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गया। (Gujarat Man Dies During Garba In Hindi)
मिली जानकारी के अनुसार गरबा डांस करते हुए जब वीरेंद्र सिंह राजपूत (Virendra Singh Rajput) जब जमीन पर गिर पड़ा तो तुरंत वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजपूत की मृत्यु हो गयी। वीरेंद्र सिंह की अचानक हुई मौत के कारण उनका परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैंं।
गरबा खेलते हुए वीरेंद्र सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें गरबा खेलतेसमय असहज होते देखा जा रहा है। कुछ सेकेंड्स तक इसी परेशानी के साथ उन्होंने गरबा किया लेकिन फिर जमीन पर गिर गए। (Gujarat Man Dies During Garba)
एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण भी युवाओं में हार्ट अटैक का रिस्क (risk of heart attack) बढ़ रहा है। वहीं, इन वजहों से भी युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है जैसे-