डायबिटीज और मोटापे के शिकार लोगों के लिए फायदेमंद है हरी मिर्च: रिसर्च में खुलासा

हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो इसके खाने के स्वाद को तीखा करता है, इसके साथ ही यह कई रोगों से आपको बचाता है। खासतौर पर वजन को कंट्रोल करने के लिए हरी मिर्च रामबाण है। वहीं, डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह बहुत ही फायदे हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 23, 2020 5:03 PM IST

Green Chilli Benefits : मोटापे से परेशान और डायबिटीज के रोगियों को अधिक मीठा और अधिक कैलोरीयुक्त भोजन को खाने से मना किया जाता है। एक्सपर्ट्स अब ऐसी चीजों का नाम बता रहे हैं, जिन्हें आप इन दोनों समस्याओं में आसानी से खा सकते हैं। यह चीज आपके खाने का स्वाद काफी अधिक बढ़ता है। यह चीज है हरी मिर्च (Green Chilli Benefits)।

जी हां, हरी-हरी मिर्च आपके सेहत के लिए (Green Chilli) बहुत ही फायदेमंद है। चटनी-सब्‍जी सहित कई स्वादिष्ट चीजों में हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है और कई लोग हरी मिर्च को कच्चा ही बहुत ही चाव से खाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि हरी मिर्च का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के (Green Chilli Benefits) रूप में किया जाता है।

हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो इसके खाने के स्वाद को तीखा करता है, इसके साथ ही यह कई रोगों से आपको बचाता है। खासतौर पर वजन को कंट्रोल करने के लिए हरी मिर्च रामबाण है। वहीं, डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह बहुत ही फायदे हैं।

आइए जानते हैं हरी मिर्च के फायदे

हरी मिर्च कई तरह के होते हैं, इसमें शिमला मिर्च भी शामिल है। मिर्च का सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। www.researchgate.net की एक रिसर्च के अनुसार, हरी मिर्च में पाया जाना वाला कैप्साइसिन शरीर के एक्सट्रा  फैट को बर्न करने में आपकी सहायक करता है, जिससे बढ़ते वजन से छुटकारा पाया जा सकता है। हरी मिर्च के अलावा आप लाल मिर्च या काली मिर्च का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन मिर्च का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में हरी मिर्च का सेवन करने से यह नुकसानदेह साबित हो सकती है।

मसल्स में हो रहा है तेज दर्द, इन 3 आसान से स्ट्रेचिंग से पाएं आराम

रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि हरी मिर्च डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा के समान कार्य करती है। इसके सेवन से एक ओर जहां डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर इसमें पाया जाने वाला कैप्साइसिन तत्व शरीर में ग्लूकोज लेवल को सामान्य रखने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही हरी मिर्च का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

रोग प्रतिरोधक बढ़ाने वाली चीजें कहीं बन जाए ना बीमारी का कारण, चिकित्सकों से जरूर लें सलाह

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source