दिल्ली की आबोहवा में थोड़ा सुधार, लेकिन लागू रहेंगे GRAP-4 के प्रतिबंध; जानें आज का AQI

Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार कर दिया।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 3, 2024 8:02 AM IST

Delhi Pollution Update: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की आबोहवा काफी खराब है। लेकिन बीते दो दिनों से दिल्ली की हवा में काफी सुधार देखने को मिला है। हालांकि, अभी भी दिल्ली में हवा का स्तर खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' 273 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब तक कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में लगातार गिरावट नहीं देखी जाती, तब तक ग्रेप-4 नहीं हटाया जाएगा। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों को 5 दिसंबर को अगली सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश होने का भी निर्देश दिया।

क्या है मौसम का हाल?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत के हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान गिर रहा है। सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली में हल्का कोहरा रहेगा और दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। अगले हफ्ते ठंड और बढ़ सकती है।

कहां है कितना AQI?

दिल्ली: 294

वाराणसी: 115

आगरा: 98

लखनऊ: 203

मुंबई: 124

पटना    : 307

प्रदूषण से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

घर से निकलते समय एन95 मास्क का इस्तेमाल करें।

घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

घर की खिड़कियों में गीले कपड़ों का इस्तेमाल करें।

सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें ताकि प्रदूषण कम किया जा सके।

घर के आसपास साफ-सफाई रखने का प्रयास करें।

प्रदूषण ज्यादा होने पर घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें।

घर के बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source