Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना वायरस का नया सब वेरिएंट मिलने के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

Covid 19 in hindi: कर्नाटक सरकार ने नए कोविड सब वेरिएंट से बढ़ते खतरे को देखते हुए कमर कस ली है। त्योहारों को देखते हुए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है और सख्ती से उसका पालन करने की सलाह दी है।

कोरोना वायरस का नया सब वेरिएंट मिलने के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

Written by Mukesh Sharma |Published : October 27, 2022 12:48 PM IST

देश में अभी तक भी कोरोना ने रुकने का नाम नहीं लिया है, हर बार नए-नए वेरिएंट्स का रूप बदल कर यह आ रहा है। कर्नाटक में भी अब कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का कड़ाई से पालन करने के आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल यह आदेश महाराष्ट्र में कोरोना के सब वेरिएंट के मामले आने के बाद दिए गए हैं। महाराष्ट्र से सटे कर्नाटक खासतौर पर दक्षिण कर्नाटक के लोगों को त्योहार के साथ-साथ अन्य दिनों में भी कोरोना से बचाव के नियमों को सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। कोरोना के नए स्वरूपों के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से पहले ही उसे नियंत्रण में लिया जा सके।

त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्तालय के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कई वेरिएंट्स आ चुके हैं। एक्सबीबी (XBB) नए सब वेरिएंट्स बीक्यू 1 (जो कि अमेरिकी वेरिएंट है) और बीए.2.3.20 भी आ चुके हैं। ये उप स्वरूप बीए.2.75 और बीजे.1 मिलकर विकसित हुए हैं। दिवाली और कर्नाटक राज्योत्सव को मद्देनजर रखते हुए ये निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश इस प्रकार हैं

1. ये लोग तुरंत कराएं टेस्ट

आयुक्तालय से निर्देश जारी किए गए कि जिन लोगों को हल्का बुखार, सर्दी, खांसी या सांस लेने में दिक्कत जैसा कोई लक्षण महसूस हो रहा है, वे जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल जाएं और रैपिड एंटीजन टेस्ट कराएं। अगर इस टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तो आरटी-पीसीआर टेस्ट करवा लें और जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है घर पर ही रहें।

Also Read

More News

2. सांस लेने में दिक्कत है तो डॉक्टर की मदद जरूरी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्तालय का कहना है कि अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, उन्हें बिना किसी प्रकार की देरी किए डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

3. फेस मास्क का उपयोग करें

सरकार के निर्देशों के अनुसार इनडोर में भी मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। निर्देशों के अनुसार अगर आप किसी एयर कंडीशन रूम या फिर ऐसे कमरे में हैं जो पूरी तरह से हवादार नहीं है तो आप मास्क लगा लें। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि बुजुर्ग व बीमार लोगों को के लिए फेस मास्क का उपयोग करना बहुत जरूरी है।

4. वैक्सीन लगवाएं

जिन लोगों ने वैक्सीन की कोई खुराक या बूस्टर डोज नहीं लिए हैं, वे जल्द से जल्द जाकर अपना वैक्सीनेशन पूरा करें। बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों के लिए जरूरी है कि वे जल्द से जल्द जाकर अपना टीकाकरण कराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. कोविड 19 नियमों का पालन करें

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए सभी नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जाए। जैसे कोहनी में खांसना या छींकना, टिशू या रुमाल का इस्तेमाल करना और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के न घूमना आदि।