
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : December 20, 2020 6:35 PM IST
सरकार ने Covid 19 FAQs में टीकाकरण से संबंधित दीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां, जानें CoWIN ऐप डाउनलोड करने और वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।
FAQs on Covid Vaccination: कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए सरकार (Governtment) ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान (Vaccination Campaign) चलाने के लिए पिछले दिनों जरूरी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए (Guidelines for Covid Vaccination) थे। इसमें रोजाना प्रत्येक सत्र में 100 से 200 लोगों का टीकाकरण (vaccination) करने की बात कही गई थी। इसके अलावा, टीका का कोई प्रतिकूल असर न हो इसके लिए टीकाकरण (Vaccination) के बाद 30 मिनट तक निगरानी करने, लाभार्थियों को ट्रैक करने के लिए कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क के उपयोग जैसे तमाम निर्देश शामिल हैं।
उधर, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने अपनी जनता को कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccine) देनी शुरू कर दी है, मगर भारत के लिए टीकाकरण (Vaccination) की राह बहुत आसान नहीं दिखाई दे रही है। भारत में 130 करोड़ से अधिक भारतीयों का टीकाकरण करना एक बड़ी चुनौती है। भारत में लोगों के मन में टीका लें या नहीं लें वाली स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मन में कई सवाल भी हैं। कब, कहां और कैसे लोग टीका ले सकते हैं, इससे संबंधित केंद्र सरकार ने FAQs जारी किया है। जानें, टीकाकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी (FAQs on Covid Vaccination in hindi) यहां....
कोरोनावायरस टीकाकरण (Coronavirus Vaccination) से संबंधित लोगों की चिंताओं, टीका लगवाने के कंडीशंस से संबंधित कुछ सवालों के जवाब केंद्र सरकार ने एफएक्यू (FAQs on Covid Vaccination) के जरिए दिए हैं। एफएक्यू (FAQs) में सबसे पहली बात ये कही गई है कि कोरोना वैक्सीन भारत में कब उपलब्ध होगी। सबसे पहले कोविड-19 का टीका किसे लगेगा?
इस एफएक्यू में कहा गया है कि एक दिन में लगभग 100-200 लोगों को कोरोनावायरस का टीका (Coronavirus Vaccination) लगेगा। टीका लगाने के बाद लोगों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। क्लिनिक में एक बार में सिर्फ एक ही व्यक्ति जा सकेगा।
वैक्सीन (Vaccine) लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और हेल्थ मिनिस्ट्री लोगों का चुनाव करेगी और चुने हुए लोगों को मोबाइल से एसएमएस (SMS) के जरिए कब, कहां टीका लगेगा, इसकी जानकारी दी जाएगी।
ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
पैन कार्ड (PAN Card)
मनरेगा कार्ड (Manrega Card)
वोटर आईडी (Voter ID)
पेंशन सर्टिफिकेट (Pension Certificate)
पासपोर्ट (Passport)
जो लोग कोरोना का वैक्सीन (Covid vaccine) लगाएंगे, उनमें पांच सदस्य शामिल होंगे। हर दिन 100 लोगों को टीका लगाई जाएगी। सबसे पहले ग्रुप में हेल्थकेयर वर्कर्स को लगेगा टीका। दूसरे ग्रुप में 50 वर्ष से अधिक उम्र और 50 वर्ष से कम उम्र वाले उन लोगों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें कोई गंभीर रोग हो। उसके बाद, कोरोना महामारी की स्थिति, कोरोना टीके की उपलब्धता के बाद ही अन्य लोगों का टीकाकरण (Vaccination) होगा।
सबसे पहले 30 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। 50 वर्ष से कम या उससे अधिक उम्र के लोगों को सेलेक्ट करने के लिए वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। आपको कोविन ऐप (CoWIN App) पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आपके पास ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ ही 12 फोटो वाले पहचान डॉक्यूमेंट्स भी हों। सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री ने CoWIN App डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऐप तैयार किया है। इसके तहत लोग वैक्सीनेशन (Vaccination) के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
प्रारंभिक चरण में सीमित वैक्सीन की आपूर्ति के कारण, यह पहले उन लोगों को प्रदान किया जाएगा, जिन्हें कोविड-19 के होने का रिस्क अधिक है। बाद के चरणों में कोविड-19 वैक्सीन को अन्य सभी को उनकी जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा।
CoWIN ऐप का उपयोग करके COVID-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने के 3 स्टेप्स:
स्टेप 1: Google Play या ऐप स्टोर से अपने फोन पर CoWIN ऐप डाउनलोड करें। फिलहाल, लिंक अभी लाइव नहीं हुआ है।
चरण या स्टेप 2: सभी डिटेल्स (details) को भरकर ऐप पर खुद को पंजीकृत करें। इस तरह से आपको टीकाकरण के लिए एक तारीख मिल जाएगा। आवेदन (application) को जमा करें।
स्टेप 3: आवेदन जमा होने के बाद आपको वैक्सीन शॉट के लिए एक तारीख और समय मिल जाएगा।
टीकाकरण (FAQs on Covid Vaccination) केंद्र पर किसी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। पहले से रजिस्टर लोग ही जा सकते हैं टीका लगवाने। FAQs में कहा गया है कि टीके को सूरज की रोशनी से बचाकर रखना जरूरी है। इसके लिए भी व्यवस्था होगी। जब व्यक्ति टीका लेने पहुंच जाएगा, तो ही वैक्सीन की शीशी खोली जाएगी। इस्तेमाल में नहीं आए कोरोना टीकों को आइस पैक के साथ वितरण कोल्ड चेन स्थानों पर भेज दिया जाएगा।