... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : July 17, 2018 3:42 PM IST
युक्त राष्ट्र (यूएन) ने गूगल के साथ एक साझेदारी की है, जिसके तहत वह कृत्रिम ऑनलाइन उपकरणों के प्रयोग द्वारा वैश्विक पारिस्थितिक तंत्रों पर मानव गतिविधियों के प्रभाव की निगरानी करेगा। यूएन पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने सोमवार को एक बयान में कहा, "इस साझेदारी का उद्देश्य सरकारों, एनजीओ और जनता को उपयोगकर्ताओं के अनुकूल गूगल फ्रंट एंड के साथ विशिष्ट पर्यावरण से संबंधित विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए एक मंच विकसित करना है।"
यूएनईपी के अध्यक्ष एरिक सोलहम ने कहा, "अगर हमें सही आंकड़े मिलेंगे तो हम हमारे समय की सबसे बड़ी पर्यावरण चुनौतियों को हल करने में सक्षम होंगे।"
सोलहम ने कहा, "यूएन पर्यावरण गूगल के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे पास प्रगति की निगरानी करने, हमारे कृत्यों के लिए प्राथमिक क्षेत्रों की पहचान करने और हमें एक दीर्घकालिक दुनिया के करीब ले जाने के लिए सबसे कृत्रिम ऑनलाइन उपकरण हैं।"
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सत्तत विकास पर उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच के दौरान इस साझेदारी को शुरू किया गया।
इसका प्रारंभिक ध्यान पहाड़ों, जंगलों, आद्र्रभूमि, नदियों, जलदायी स्तरों और झीलों समेत ताजे जल पारिस्थितिक तंत्र पर है।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.