पटना एम्स से आई बड़ी खुशखबरी! नवंबर तक आ सकती है कोरोना वैक्सीन

कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां, पटना एम्स के डॉक्टर्स ने दावा किया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो नवंबर के अंत कर कोरोनावैक्सीन का उत्पादन शुरू हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 29, 2020 9:02 AM IST

Coronavirus Vaccine News : कोरोनावायरस से जूझ रही पूरी दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण जगी है। यदि सब कुछ सही रहा तो नवंबर के अंत तक भारत में कोरोनावायरस की वैक्सीन आ सकती है। जी हां, पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ऐसी उम्मीद जता रहे हैं। दरअसल, पटना में 40 लोगों पर वैक्सीन परीक्षण किया गया। पहले ही चरण में मानव परीक्षण (Human Trial) के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।

बता दें कि जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, उन्हें दूसरी डोज देने की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो (Coronavirus Vaccine News) जाएगी। वैज्ञानिकों द्वारा बताया जा रहा है कि वैक्सीन का मानव शरीर पर किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं हुआ है।

पटना के एम्स में एंटीजन वैक्सीन का 40 लोगों पर परीक्षण किया गया, जिसके पहले डोज में किसी को कोई साइडइफेक्ट नहीं हुआ। इसमें 40 में से तीन लोगों को इंजेक्शन का दर्द हुआ था। अगर आगे भी सबकुछ ऐसा रहा, तो नवंबर में स्वदेशी वैक्सीन का उत्पादन शुरू (Coronavirus Vaccine News) हो जाएगा।

अक्टूबर में दी जाएगी आखिरी डोज

पटना में 15 जुलाई को पहली डोज दी गई थी। व्यक्ति को वैक्सीन की पहले डोज 5 मिलीग्राम दी गई। अब उन्हीं व्यक्ति को 29 जुलाई को दूसरी, 12 अगस्त को तीसरी डोज, चौथी डोज 26 अगस्त और पांचवीं 24 अक्टूबर को दी जाएगी। बता दें कि सभी डोज देने से पहले एंटीबॉडी की जांच की जाती है।

हर 14 दिन पर होता है एंटीबॉडी टेस्ट

बिहार में ही देश के 40 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण हो सका है। जिन लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई हैं, उनके अंदर एंटीबॉडी की जांच 14 दिन के अंतराल में किया जाएगा। चौथी डोज देने पर 52 दिनों के बाद एंटीबॉडी जांच होती है। अंतिम डोज देने के बाद 194 दिनों के बाद एंटीबॉडी की जांच होती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

ओडिशा में कोवैक्सिन का ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल शुरू