
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 10, 2021 5:03 PM IST
गोवा में कोविड का मुकाबला करने के लिए 18 साल से उपर वालों को सरकारी सलाह।
Ivermectin for Corona Treatment in Hindi: भारत में कोरोनावायरस के इलाज के लिए कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल हो रहा है। गंभीर मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन, स्टेरॉएड्स, एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं, तो वहीं घरों में अपना इलाज कर रहे कोरोना के मरीजों को डॉक्टर मल्टीविटामिन्स, विटामिन सी, जिंक, एंटीबायोटिक्स, बुखार के लिए पैरासिटामोल जैसी दवाएं प्रेस्क्राइब कर रहे हैं। इन दवाओं के नियमित सेवन से माइल्ड कोविड मरीज (Mild Covid Patients) घर पर स्वस्थ भी हो रहे हैं। यदि बाद करें गोवा राज्य की तो वहां की सरकार ने एक खास दवा लेने की सलाह (Ivermectin drug uses in Goa) देते हुए नए कोविड उपचार (Covid treatment in Goa) प्रोटोकॉल को मंजूरी दी है।
इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को आइवरमेक्टिन दवा (Ivermectin) की पांच गोलियां लेने की सलाह दी है। सरकार के अनुसार, इस दवा के सेवन से कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) से फैले घातक वायरल बुखार को रोकने में मदद मिलेगी। फिलहाल, कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों में गोवा (Coronavirus in Goa) चार्ट में शीर्ष स्थान पर है, इसलिए राज्य सरकार ने सोमवार को उपचार प्रोटोकॉल को मंजूरी दी है।
स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आइवरमेक्टिन दवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह एक ऐसी दवाई है, जो हर कोई खा सकता है, फिर चाहे उसे कोरोना हुआ हो या नहीं। यह दवा लोगों को सिर्फ एक रोगनिरोधी उपचार और एक निवारक के रूप में दी जा रही है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आइवरमेक्टिन की गोलियां उपलब्ध होंगी और 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी रोगियों को दी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ एक बैठक करने के बाद यह फैसला लिया है। इस बैठक में उन्होंने कहा है कि कोरोना मरीजों को 5 दिनों के लिए आइवरमेक्टिन 12 (Ivermectin 12mg) दिया जाएगा। यूके, इटली, स्पेन और जापान के विशेषज्ञों ने भी इस दवा का इस्तेमाल कोरोना मरीजों के इलाज में किया है। इसके सेवन से मृत्यु दर में एक बड़ी सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण कमी पाई गई है। कोविड-19 रोगियों के इलाज (Covid-19 patients treatment with Ivermectin) और वायरल क्लियरेंस के लिए आइवरमेक्टिन जरूरी है।
राणे ने कहा कि नया कोविड उपचार प्रोटोकॉल का समर्थन करने वाला गोवा देश का पहला राज्य होगा। यह दवा कोविड संक्रमण को रोकती (Covid-19 infection prevention) नहीं है, लेकिन रोग की गंभीरता को कम करने में मदद करती है। साथ ही लोगों को सभी एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए और एसओपीएस के नियमों को पालन करना चाहिए।
Ayurvedic Medicine For Covid: कोरोना मरीजों का अब इन 2 आयुर्वेदिक दवाओं से होगा इलाज, वितरण शुरू
स्रोत : (IANS Hindi)