... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 14, 2018 9:42 PM IST
File photo, © Shutterstock
अमेरिका के एक अस्पताल में तीन महीनों तक एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज कराने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर गुरुवार को राज्य वापस लौट आए हैं।
पर्रिकर गुरुवार शाम को गोवा पहुंचने से पहले अपने परिजनों, एक मेडिकल टीम और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ अमेरिका से मुंबई के लिए रवाना हुए।
डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नीली कमीज पहने पर्रिकर पतले दिख रहे थे। हवाईअड्डे पर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और पुलिस महानिदेशक मुकतेश चंद्र, गोवा सरकार के अन्य अधिकारियों और राज्य भाजपा के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
#WATCH: Chief Minister Manohar Parrikar arrives in Panaji (Goa). He was undergoing treatment for last 2 and half months in the US. pic.twitter.com/NU0W2NMD7i
— ANI (@ANI) June 14, 2018
उसके बाद वह यहां से अपने निजी आवास पर गए। भाजपा के सूत्रों ने बताया, पर्रिकर शुक्रवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर सकते हैं।
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री यात्रा के बाद थक गए हैं। उनके निजी आवास में प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक का पुनर्निधारण किया जा सकता है।"
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत:Shutterstock.