
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 24, 2024 4:01 AM IST
Chappell roan diagnosed with sever cancer: अमेरिका की जानी-मानी पॉप सिंगर चैपल रोआन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वे गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही हैं। 26 वर्षीय पॉप सिंगर ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर इंटरव्यू के दौरान बात की और बताया कि किस तरह से फेम ने उनके जीवन को बदल दिया। चैपल रोआन ने बताया कि वे पिछले महीने सायकायट्रिस्ट के पास गई थी, क्योंकि वे खुद भी समझ नहीं पा रही थी कि उनके साथ क्या हो रहा है। गार्डियन से हुई बातचीत के दौरान चैपल रोआन ने इस बारे में बताया और जानकारी दी कि वे डिप्रेशन से ग्रसित हैं। उन्हें अपने लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि वे वास्तव में सैड फील नहीं कर रही हैं, लेकिन उन्हें वे सब लक्षण महसूस हो रहे हैं, जो एक डिप्रेशन से ग्रसित मरीज को होते हैं।
अमेरिकी पॉप सिंगर ने खुद बताया कि उन्हें किस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेन फॉग, बार-बार भूलना और अपने आसपास फॉकस न कर पाना आदि। पॉप सिंगर रोआन का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में काफी तेजी से बदलाव आया है, जिसके कारण उन्हें डिप्रेशन हुआ है। क्योंकि वे एक अंडरग्राउंड पॉप सिंगर से ग्लोबल स्टार बन गई हैं।
आज के समय में दुनियाभर में एक बड़ी संख्या में लोग डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं और कुछ मरीज इसके लक्षणों की पहचान नहीं कर पाते हैं और इसकी समस्या गंभीर होती रहती है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द सायकायट्रिस्ट से संपर्क करना चाहिए और उचित सलाह लेनी चाहिए।