Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Global Health Issues List by WHO: पिछले एक साल से पूरी दुनिया कोरोनावायरस (Coronavirus pandemic) के कहर से जूझ रहा है और विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले नए साल में भी कोरोना के मामले जल्दी कम नहीं होने वाले हैं। लोगों को अभी आगे भी काफी सावधानियां और एहतियात बरतने की जरूरत है। 2020 में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के कारण पूरी दुनिया में स्वास्थ्य आपातकालीन की स्थिति बनी रही और जिस तरह से कोरोना का नया स्ट्रेन ब्रिटेन (New corona strain in britain) में मिला है, उससे दोबारा से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
ऐसे में डब्ल्यूएचओ (WHO) ने नए साल (2021) के लिए कुछ सेहत से संबंधित मुद्दों की सूची (List) जारी की है। एक बयान में डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अभी दुनिया से कोरोनावायरस (Health Issues after Coronavirus) गया नहीं है और नए वर्ष में पूरी दुनिया के देशों को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं, हेल्थ सिस्टम को दोबारा से सुदृढ़ बनाने की जरूरत होगी। 2021 में WHO ने किन स्वास्थ्य चुनौतियों को लेकर लिस्ट जारी की है और कौन सी हैं वे 10 मुख्य (Global Health Issues List by WHO) बातें, डालें एक नजर...
1 डब्लूएचओ (WHO) ने कहा है सभी देशों को एक बार फिर से अपनी स्वास्थ्य प्रणाली, सेवाओं पर ध्यान देना होगा।
2 दुनिया के सभी देशों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थितियों का सामने करने के लिए उसमें सुधार करनी होगी।
3 हर देश में आम लोगों तक कोरोना वैक्सीन और इलाज की सुविधाओं की पहुंच होनी चाहिए।
4 हर देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना होगा। आधुनिक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को डेवलप करने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना जैसी महामारी में सफलता से परिस्थितियों से लड़ा जा सके।
5 आज भी कई देशों में स्वास्थ्य से संबंधित असमानताएं हैं, इसे दूर करने की जरूरत (Global Health Issues List by WHO) है।
6 हेल्थ डाटा, सेहत से संबंधित डाटा कलेक्ट करने, हेल्थ टारगेट, इंफॉर्मेशन सिस्टम को भी मजबूत करने की जरूरत होगी।
7 डब्ल्यूएचओ उन देशों में पोलियो और वैक्सीनेशन लगाने में भी मदद करेगा जहां इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं।
8 संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए देशों के पास दवाएं और वैक्सीन हों, इस बात का ध्यान रखना होगा।
9 कोरोना के कारण काफी लोगों की जानें गईं, करोड़ों लोग इससे संक्रमित हुए। ऐसे में कोरोना के दौरान आने वाली समस्याओं से सीख लेकर स्वस्थ दुनिया का निर्माण करने की तरफ अग्रसर होना होगा।
10 स्वास्थ्य चुनौतियों से लड़ने के लिए सभी देश को एकजुट होकर प्रदर्शन करने की जरूरत है।