... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 15, 2018 10:17 AM IST
सही तरीके से हाथ धोना सिखाकर आप अपने बच्चे को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। © Shutterstock
दुनिया के कई देशों में वर्ष 1846 के दौरान कई ऐसी बीमारियां पता चलीं जो सिर्फ गंदगी से फैल रही थीं, इसका स्रोत गंदे हाथों को माना गया। इसके बाद से मेडिकल साइंस में हाथ धोना जरूरी कर दिया गया। 15 अक्टूबर को दुनियाभर में ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे मनाया जाता है। ताकि कीटाणुओं के पनपने वाले इस खास स्रोत को साफ किया जा सके। इससे न केवल आप स्वच्छ रहते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों की संभावना भी नष्ट होती है। अच्छी तरह से हाथ धोने से दिमागी बुखार, इन्फ्लूएंजा, हेपेटाइटिस ए और संक्रामक दस्त जैसी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - इन बातों का नहीं रखा ख्याल, तो बचपन में ही हो सकता है बीपी हाई
क्या कहता है विज्ञान
विभिन्न शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कीटाणु सबसे ज्यादा हमारे हाथों पर पनपते हैं और इसी के माध्यम से फैलते भी हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि बच्चों को बचपन से ही हाथ धोने की आवश्यकता, अहमियत और तरीका सिखाया जाए।
यह भी पढ़ें - चाहिए इंस्टेंट एनर्जी, तो पीजिए चावल का पानी
ऐसे धोएं हाथ
अपने हाथों को पहले स्वच्छ व गुनगुने पानी से गीला करें। गीले हाथों पर साबुन या लिक्विड लगाएं। झाग बनाएं फिर दोनों हाथों को 20 सेकंड तक अच्छे से मलें। याद रहे कि इस प्रक्रिया में दोनों हाथों की हथेलियों के साथ-साथ हाथ के पिछले भाग, उंगलियों के बीच में और नाखूनों को भी रगड़ें। उसके बाद हाथ को पानी से अच्छी तरह से धोएं। नल को बंद करने के लिए तौलिये या अपनी कुहनी का इस्तेमाल करें। धोने के बाद हाथों को सूखे तौलिये या एयर ड्रायर से सुखाएं। ध्यान रखें अपना रुमाल या तौलिया ही यूज करें।
यह भी पढ़ें – डायबिटिक पेशेंट हैं और व्रत रखना चाहते हैं, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
बच्चों को याद दिलाएं
- खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोना बहुत जरूरी है।
- शौच के बाद हाथ धोना तो और भी जरूरी है। आप चाहें हैंड जेट का इस्तेमाल कर रहे हों, तो भी हाथ सही तरीके से ही धोने चाहिए।
यह भी पढ़ें - वर्ल्ड ओबेसिटी डे : बच्चों के मोटापे की वजह कहीं आप तो नहीं ?
- नाक या मुंह पर हाथ लगाकर छींकने के बाद।
- सभी तरह के केमिकल के इस्तेमाल के बाद।
- नाक साफ करने के बाद।
- टॉइलट जाने के बाद।
- स्कूल से लौटकर हाथ और मुंह धोना बहुत जरूरी होता है।
- पालतू जानवर से खेलने के बाद।
- बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद।
- पार्क में खेलकर आने के बाद।
- जब हम बाहर जाते हैं तो बहुत सारी ऐसी चीजों को टच करते हैं, जिन पर कीटाणु पनपते हैं। इसलिए बाहर से जब भी घर आएं, हाथ जरूरी धोएं।
क्या हैं अन्य विकल्प
हाथ धोने के लिए अगर पानी की उपलब्धता न हो तो बाजार में कई ऐसे उत्पाद विकल्प के रूप में मौजूद हैं जिससे आप अपना हाथ साफ रख सकते हैं। इसमें हैंड सैनिटाइजर, वाईप्स और खास तरह के टिशू पेपर्स आदि।