... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 15, 2018 7:31 PM IST
हाथ धोने का सही तरीका क्या है ? © Shutterstock
ग्लोबल हैंड वॉश डे मनाने का अर्थ है कि हेल्थ के लिए हाथ का धोना कितना महत्वपूर्ण है। हाथ धोने के लिए जागरुक किया जाना हेल्थ के लिए बेहद जरूरी काम है। हाथ की साफ-सफाई से इंसान कई तरह की बीमारियों से बच सकता है। हाथ धोने के प्रति भी लोगों में कई तरह की लापरवाही पायी जाती है। लापरवाही से हाथ धोना, न धोने के बाराबर ही होता है। कुछ लोगो खाना खाने से पहले भी हाथ नहीं धोते हैं जोकि हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक है। कुछ लोगों में देखा गया है कि वो खाना खाने के बाद भी हाथ को सही से नहीं धोते हैं। खाना खाने के पहले जितना जरूरी हाथ धोना है उतना ही जरूरी, खाना खाने के बाद भी है। हाथ धोने की गलतियों के बारे में हम यहां बता रहे हैं और हाथ सही से न धोने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में भी बता रहे हैं।
कैसे धोना चाहिए हाथ ?
कुछ लोगों को यह तो पता होता है कि साबुन या हैंडवॉस से हाथ साफ होता है लेकिन कैसे धोना है यह पता नहीं होता है। जब भी हाथ को धोयें हैंडवॉस या साबुन को हाथ में कम से कम 20 से 40 सेकेंड तक हाथों और अंगुलियों को साफ करें। एक्सपर्ट्स की माने तो 20 सेकेंड तक झाग बने रहने से हाथों की सफाई ठीक से हो जाती है। हाथों की सफाई ठीक से न होने पर कई बीमारियां होती हैं हम यहां कुछ प्रमुख बीमारियों के बारे में बता रहे हैं।
डायरिया व अपच की समस्या
अगर आप अपने हाथों को ठीक से नहीं धोते हैं तो अपने पाचनतंत्र को खराब करने का काम कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों को कब्ज, अपच और डायरिया की बीमारी हाथों की गंदगी की वजह से होती है। भारत में संक्रामक रोगों की अधिकता का मुख्य कारण भी हाथों की ठीक से साफ-सफाई न करना ही है।
ये भी पढ़ेंः ग्लोबल हैंड वाशिंग डे : बच्चों को सिखाएं सेहत के लिए जरूरी यह एक अच्छी आदत।
इंफेक्शन
इंफेक्शन का मुख्य कारण होता है ठीक से साफ-सफाई न होना ही होता है। आप अक्सर देखते हैं लोगों को आंख, नाक, कान और मुंह में इंफेक्शन होते रहते हैं। यह ज्यादातर हाथों की ठीक से सफाई न करने के कारण ही होता है। एक्सपर्ट्स की माने तो हर 3 घंटे के बाद हाथों को जरूर धोना चाहिए।
फूड प्वाइजनिंग
फूड प्वाइजनिंग की समस्या को लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ खराब खाने की वजह से होती है। लेकिन कई मामलों मेें यह हाथों की ठीक से साफ-सफाई न करने की वजह से भी होती है। ज्यादातर मांसाहारी फूड में इस तरह की समस्या ज्यादा होने की संभावना होती है। होटलों में गंदे हाथों से लोग जब खाना बनाते रहते हैं तो फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।