एंटीवायरल दवा 'फैबिफ्लू' का दाम हुआ कम, कोरोना के मरीजों का होगा सस्ते में इलाज

फेविपिराविर (Favipiravir) एक एंटीवायरल दवा है, जिसकी कीमत 27 प्रतिशत कम करके प्रति टैबलेट 75 रुपये कर दी गई है। यह दवा 'फैबिफ्लू' नाम से बाजार में उपलब्ध है। कपंनी ने इसकी घोषणा सोमवार को की है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 14, 2020 9:00 AM IST

Coronavirus Drug Fabiflu: आज दुनिया भर में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते आंकड़ों से सभी चिंतित और परेशान हैं। जिस तेजी से भारत में भी कोरोना फैल रहा है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब सिर्फ कोरोना की वैक्सीन आने पर ही लोग इससे बच सकते हैं। भारत में हर दिन रिकॉर्ड ब्रके कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे यहां की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। भारत कोरोना मामले में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।

ऐसे में उन दवाओं पर ही कोरोना का इलाज निर्भर है, जो किसी ना किसी अन्य रोगों के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं, इसलिए ये जरूरी है कि इन ड्रग्स की कीमत कम हो, ताकि लोग अपना इलाज करवा सकें। एक अच्छी खबर ये सामने आई है कि दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने कोरोना पीड़ितों के इलाज में काम आने वाली अपनी एक दवा (Coronavirus Drug Fabiflu) की कीमत को कम कर दिया है।

एंटीवायरल दवा फेविपिराविर का दाम हुआ कम

फेविपिराविर (Favipiravir) एक एंटीवायरल दवा है, जिसकी कीमत 27 प्रतिशत कम करके प्रति टैबलेट 75 रुपये कर दी गई है। यह दवा 'फैबिफ्लू' (Coronavirus Drug Fabiflu in hindi) नाम से बाजार में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी घोषणा सोमवार को की है। अब यह दवा 75 रुपये प्रति टैबलेट अधिकतम खुदरा मूल्य पर उपलब्ध होगी। पहले इसकी एक दवा की कीमत 103 रुपये थी।

कंपनी के बयान के अनुसार, फैबिफ्लू को जिन देशों में भी अनुमति मिली है, वहां के मुकाबले भारत में इसकी कम कीमत रखी गई है और हमने पहले के मुकाबले इसकी कीमत भी घटा दी है। इसकी एक बड़ी वजह दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले रॉ मैटीरियल और कम्पाउंड्स दोनों का मैनुफैक्चरिंग कंपनी के भारतीय प्लांट में होना है। ऐसा करने से कंपनी को कॉस्ट में फायदा पहुंचा है, इसलिए हमने दाम कम करने का फैसला किया। फैबिफ्लू दवा की कीमतों में कमी करने से लोगों को इलाज कराना आसान होगा। कोरोना से पीड़ित लोगों तक इस दवा की पहुंच अधिक और आसान होगी।

भारत के ड्रग रेगुलेटर (drug regulato) से कंपनी ग्लेमार्क (Glamark) ने 20 जून को दवा फैबिफ्लू (drug febiflu) के लिए इसके निर्माण और मार्केटिंग के लिए मंजूरी मिलने की घोषणा की थी। इस दवा को हल्के और बहुत हल्के कोरोना संक्रमित मरीजों पर उपयोग करने के लिए मंजूरी मिली थी। बाद में इसे मार्केट में बेचने की अनुमति भी प्राप्त हो गई। कंपनी ने यह भी कहा कि भारत में मामूली और हल्के संक्रमण वाले कोविड-19 मरीजों के लिए तैयार दवा के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण को भी पूरा कर लिया है, जिसके परिणाम जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे।

कोरोना मरीजों में स्वस्थ होने के 2 महीने बाद भी दिख रहे हैं ये लक्षण

रूस ने किया दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा, सफल हुआ ह्यूमन ट्रायल