... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : June 10, 2019 10:09 AM IST
उनके निधन का कारण मल्टीपल ऑर्गेन का फेल होना बताया जा रहा है। गिरीश कर्नाड लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जाने-माने कन्नड़ साहित्यकार, रंगकर्मी, एक्टर गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन का कारण मल्टीपल ऑर्गेन का फेल होना बताया जा रहा है। गिरीश कर्नाड लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।
मल्टीपल ऑर्गन फेलियर या मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शनन सिंड्रोम तब उभरकर सामने आता है जब शरीर के दो से ज्यादा अंग काम करना बंद देते हैं। मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शकन सिंड्रोम को मल्टी ऑर्गन फेलियर और मल्टीपल सिस्टम ऑर्गन फेलियर भी कहा जाता है। ये सिंड्रोम हेमेटोलॉजिकल सिस्टम, एंडोक्राइन सिस्टम या प्रतिरक्षा प्रणाली सहित शरीर विज्ञान प्रणाली को भी प्रभावित करता है।
गिरीश कर्नाड को 1978 में आई फिल्म भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्हें 1998 में साहित्य के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था। गिरीश कर्नाड ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने कमर्शियल सिनेमा के साथ समानांतर सिनेमा के लिए भी जमकर काम किया।
यह भी पढ़ेें - मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है अशांत नींद, जानें इसके दुष्प्रभाव
कर्नाड के निधन से सिनेमा और साहित्य जगत में शोक की लहर है। गिरीश ने कन्नड़ फिल्म संस्कार(1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहला प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आयी जादू का शंख थी। गिरीश कर्नाड को सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था।
यह भी पढ़ें – जानें आखिर क्यों बढ़ जाती हैं गर्मियों में हिंसक गतिविधियां
गिरीश कर्नाड बहुंमुखी प्रतिभा के धनी थे। 1960 के दशक में नाटकों के लेखन से कर्नाड को लोग पहचानने लगे। कन्नड़ नाटक लेखन में गिरीश कर्नाड की वही भूमिका है जो बंगाली में बादल सरकार, मराठी में विजय तेंदुलकर और हिंदी में मोहन राकेश जैसे दिग्गज नाटककारों की थी। लगभग चार दशक से ज्यादा समय तक कर्नाड ने नाटकों के लिए जमकर काम किया। कर्नाड ने अंग्रेजी के भी कई प्रतिष्ठित नाटकों का अनुवाद किया। कर्नाड के नाटक कई भारतीय भाषाओं में अनुदित हुए। कर्नाड ने हिंदी और कन्नड़ सिनेमा में अभिनेता, निर्देशक और स्क्रीन राइटर के तौर पर काम किया। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण का सम्मान मिला। कर्नाड को चार फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।