... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 6, 2018 8:54 AM IST
अगर आप इस बात को लेकर पशोपेश में हैं कि अपनी सबसे प्रिय सहेली को उसके जन्मदिन पर क्या दें, तो आप उसे आभूषण जैसे कि थ्री फिंगर रिंग या पेंडेंट उपहार में दे सकती हैं। यूब ज्यूलरी के क्रिएटिव डायरेक्टर आकाश बरमेचा और 'मीरा' की डिजाइनर राधिका जैन ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :
* उपहार में आप रूबी, साउथ सी पर्ल, नीलम के साथ हीरा जड़ा आभूषण दे सकती हैं, जो आपके लिए सुरक्षित विकल्प होगा। आप चाहे तो थ्री फिंगर रिंग, ईयर कफ्स, हार, ब्रेसलेट और ईयररिंग भी दे सकती हैं।
* फूल, दिल और तितली की डिज़ाइन या आकार वाले आभूषण भी उपहार में देने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
* आप डिजाइन व जरूरत के हिसाब से ऐसा आभूषण उपहार में दे सकती हैं जो आपकी सहेली के व्यक्तित्व को परिभाषित करें, उसके व्यक्तित्व के अनुरूप हो। आप उनके नाम की शुरुआत के अक्षर वाली चेन या पूरा नाम लिखी चेन या मिनी ब्रेसलेट दे सकती हैं।
* एक पतली सी चांदी की चेन में त्रिकोण या बार के आकार का छल्ला, या दो लेयर वाले लॉन्ग, शॉर्ट चेन हर परिधान पर जंचते हैं, इसे भी उपहार के तौर पर दिया जा सकता है।
* विभिन्न मैटेरियल में उपलब्ध चोकर भी अपनी सहेली को उपहार में दे सकती है, आजकल ये बहुत चलन में हैं।
* कहा जाता है कि मोती एक महिला का सच्चा दोस्त होता है। तो आप मोती के कान के आभूषण या ब्रेसलेट खरीद सकती हैं।
स्रोत : IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.