डेंगू-चिकनगुनिया-मलेरिया के मच्छर भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय

डेंगू मच्छर से ही जीका वायरस भी फैलने लगा है। जीका वायरस का अभी तक कोई इलाज भी संभव नहीं है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 9, 2018 2:09 AM IST

डेंगू का प्रकोप मौसम बदलते ही शुरू हो जाता है। अब तो डेंगू मच्छर से ही जीका वायरस भी फैलने लगा है। जीका वायरस का अभी तक कोई इलाज भी संभव नहीं है। इस लाइलाज बीमारी से बचने का एक ही उपाय है कि मच्छरों को घर से भगाया जाय। मच्छरों को भगाने के लिए जहरीली दवाओं से भी इंसान को कई परेशानियां होती है। नेचुरल तरीकों से अगर घर से मच्छरों को भगाया जाय तो हेल्थ के लिए फायदेमंद भी रहता है। हम यहां ऐसे 4 उपाय बता रहें हैं जो नेचुरल तरीके से मच्छरों को घर से भगा सकते हैैं। आइए जानते हैं नेचुरल तरीके से घर से मच्छर भगाने का तरीकों के बारे में।

नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण प्राकृतिक रूप से मच्छरमुक्त रखने का एक बहुत असरदार उपाय है। इस मिश्रण के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्राकृतिक है। इस मिश्रण का उपयोग करने के लिए बराबर अनुपात में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण बनाएं और आपके शरीर पर इसका इस्तेमाल करें।

पुदीना अगर आपको यह लगता है कि पेड़ और झाड़ियां मच्छरों का पैदा करते हैं तो आप गलत हैं। झाड़ियों और पेड़ों का सही तरह रोपण करना आपके घर को मच्छरमुक्त रख सकता है। तुलसी की झाड़ियां, पुदीना, गेंदा, नींबू, नीम और सिट्रोनेला घास लगाने से मच्छर पैदा नहीं होते।

ये भी पढे़ंः डेंगू, चिकनगुनिया से प्लेटलेट्स हो रहे हैं कम, खाएं ये हरी सब्जी मिलेगी तुरंत राहत।

नीम के कई सारे फायदे हैं।सेहत का ध्यान रखने के अलावा ये मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है। नारियल तेल के साथ नीम के तेल को मिलाकर प्रयोग करने से मच्छर भागते हैं। नीम की एक अलग तरह की गंध होती है जो मच्छरों को दूर रखती है। नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएं और शरीर पर रगड़ें। ये कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छरों से बचाता है।

कपूर मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का भी प्रयोग किया जा सकता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दें। 15 से 20 मिनट बाद दरवाजा खोल दें सारे मच्छर भाग जाएंगे।

नेप्थलीन बॉल्स कूलर में पानी रहने की वजह से मच्छरों को उनमें पनपने का मौकाै मिल जाता है। ऐसे में इसमें नेप्थलीन बॉल्स डाल दीजिए, इससे मच्छर नहीं आएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source