भारतीयों का ये घरेलू नुस्खा कोरोनावायरस के खतरे को कर सकता है कम, ब्रिटेन के शोधकर्ताओं का दावा

आयुर्वेद के कई उपाय कोरोनावायरस से बचने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। वहीं, भारतीय द्वारा कई ऐसे घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा रहे हैं, जिससे इस बीमारी के खतरे से बचा जा सके। इन्हीं नुस्खों में से एक है पानी से गरारे (Coronavirus and Gargle) करने का। आइए जानते हैं क्या कहते हैं ब्रिटेन के शोधकर्ता-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 30, 2020 1:20 PM IST

Coronavirus and Gargle : कोरोनावायरस से बचने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा कई रिसर्च किए जा रहे हैं। अभी तक इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं मिल पाया है। आयुर्वेद के कई उपाय इस बीमारी से बचने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। वहीं, भारतीय द्वारा कई ऐसे घरेलू नुस्खे अपनाए जा रहे हैं, जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है। इन्हीं नुस्खों में से एक है पानी से गरारे (Coronavirus and Gargle) करने का। अब भारतीयों के इस नुस्खों पर ब्रिटेन के रिसर्चर्स ने भी मुहर लगा दी है।

66 मरीजों पर 12 दिन तक किया गया अध्ययन

ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में हुए रिसर्च के अनुसार, नमक के पानी से गरारे करने से संक्रमण के (Coronavirus and Gargle) लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही बीमारी की अवधि को भी इस नुस्खे से घटाया जा सकता है। बता दें कि ब्रिटेन के शोधकर्ताओं द्वारा यह रिसर्च कोरोना वायरस (Research on Coronavirus) से संक्रमित 66 मरीजों पर किया गया है। इस अध्ययन में करीब 12 दिनों तक का समय लगा है। इस अध्ययन में इन मरीजों को इलाज के साथ-साथ नमक के पानी से गरारा करने के लिए कहा गया था। अध्ययन के 12 दिन बाद इन मरीजों की नाक से सैंपल लिए गए,  जिसमें संक्रमण के लक्षण बहुत ही कम दिखे।

इस रिसर्च को जर्नल ऑफ ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित किया गया है। रिसर्च के अनुसार, नमक के गरारे करने वाले मरीजों में 2.5 दिन के अंदर संक्रमण कम पाया गया। रिसर्चर्स का दावा है कि नमक का गरारा करने से कोरोनावायरस के संक्रमण का प्रभाव कम किया जा सकता है। इसके साथ ही कम समय में इस बीमारी के खतरे को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

बता दें कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय वायरस विशेषज्ञों ने कहा था कि माउथवॉश करने से कोरोनावायरस फैलने के खतरे को कम किया जा सकता है। इनके मुताबिक, नियमित अंतराल में अगर माउथवॉश किया गया, तो इससे कोरोनावायरस की गंभीरता को कम किया जा सकता है। बताया गया है कि माउथवॉश (Coronavirus and Mouthwash) से आप कोरोनावायरस को नष्ट कर सकते हैं।

आयुष मंत्रालय की सलाह

हाल ही में भारत के आयुष मंत्रालय द्वारा लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी गई थी। आयुष मंत्रायल की गाइडलाइन के अनुसार, सुबह-शाम गर्म पानी से गरारे करने से गला साफ रहता है साथ ही इंफेक्शन के खतरे से भी बचा जा सकते है।

कोरोनावायरस के मरीज इस दवा से 7 दिन में हो सकते हैं ठीक, 40 लोगों पर हुआ सफल परीक्षण

इस जीन से है कोरोनावायरस का अधिक खतरा, बड़े पैमाने पर हुए रिसर्च का खुलासा

Corona Vaccine: अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर का दावा, अक्टूबर में आ सकती है कोरोनावायरस की दवा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source