Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covishield Vaccine की दो खुराकों के बीच रहेगा 12-18 सप्ताह का गैप, स्वास्थ्य मंत्रालय से की गयी थी गैप कम करने की सिफारिश

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गयी कि फिलहाल मिनिस्ट्री द्वारा कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच के गैप की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

Covishield Vaccine की दो खुराकों के बीच रहेगा 12-18 सप्ताह का गैप, स्वास्थ्य मंत्रालय से की गयी थी गैप कम करने की सिफारिश

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 30, 2022 10:22 AM IST

Gap Between Covishield vaccine Doses: एंटी-कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield vaccine) लेने वाले लोगों को अब दूसरी डोज के लिए 12-16 तक का इंतजार करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय (health ministry) की तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए भारत में लोगों को लगायी जा रही प्रमुख वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच का गैप 12 से 16 सप्ताह रखा जाएगा। बता दें कि, कुछ समय पहले एक एक्सपर्ट पैनल द्वारा वैक्सीन के 2 डोज़ के बीच गैप को कम करके 8-16 सप्ताह करने की सिफारिश की गयी थी। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह गैप 12-16 सप्ताह का ही रहेगा। मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गयी कि फिलहाल मिनिस्ट्री द्वारा कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच के गैप की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

एक्सपर्ट कमिटी ने दी थी 2 डोज के बीच गैप कम करने की सलाह

गौरतलब है कि कि वैक्सीनेशन पर नेशनल टेक्निकल एडवाइजर ग्रुप (National Technical Advisory Group) द्वारा 20 मार्च को सलाह दी गयी थी कि कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराकों के बीच के गैप  को 12-16 सप्ताह से  कम करते हुए 8-16 सप्ताह कर देना चाहिए।लेकिन, मंत्रालय ने इसे अंतर को फिलहाल 12-16 सप्ताह ही रखने का फैसला किया है। बता दें कि, गाइडलाइंस के अनुसार, फिलहाल देश में कोविशील्ड(Covishield) की दूसरी खुराक लोगों को  पहली खुराक लेने के 12-16 सप्ताह बाद ही दी जाएगी। गौरतलब है कि पहले यह गैप 6-8 सप्ताह था जिसे भारत सरकार द्वारा, मई 2021 में  NTAGI की सिफारिश के बाद बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया गया था।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ( Serum Institute of India -SII) द्नारा भारत में कोविशील्ड नाम से उपलब्ध करायी गयी वैक्सीन को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के तौर पर पहचाना जाता है। भारत में जनवरी 2021 में कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत जिन 2 वैक्सीन्स के साथ की गयी थी उसमें कोविशील्ड भी शामिल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में भारत में वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों की संख्या 1,83,53,90,499 तक पहुंच गयी है। वहीं, देश में कोविशील्ड की 1.50 करोड़ खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

Also Read

More News