कार्डियक अरेस्ट से हुई मुख्तार अंसारी की मौत, जानिए हार्ट अटैक से कैसे अलग है कार्डियक अरेस्ट

Gangster mukhtar ansari dies due to cardiac arrest :  मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। आइए जानते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच क्या है अंतर?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 29, 2024 1:10 PM IST

Gangster mukhtar ansari dies due to cardiac arrest : जेल में बंद उत्तर प्रदेश के राजनेता और माफिया-डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। यह जानकारी यूपी के बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से दी गई है। पहले आई खबरों में बताया गया था कि मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि, अब डॉक्टर्स ने साफ कर दिया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। ये खबरे सामने आने के बाद कई लोगों में कंफ्यूजन है कि आखिर कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक क्या होता है? इसे लेकर अगर आप भी कंफ्यूज है, तो इस लेख में हम आपके इस कंफ्यूजन को दूर करेंगे। आइए जानते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest and heart attack difference ) के बीच क्या है अंतर?

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच क्या है अंतर? - Cardiac Arrest and Heart Attack Difference

हार्ट हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग है, जो पंपिंग मशीन की तरह कार्य करता है। इसकी मदद से खून को शुद्धकिया जा सकता है। इससे हमारे शरीर की लगभग सभी कोशिकाओं में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है।

हमारे शरीर से गंदा खून कोरोनरी आर्टरी के माध्यम से हार्ट तक पहुंचता है। किसी कारण से जब कोरोनरी आर्टरीज के किसी मुख्य हिस्से में कोलेस्ट्रॉल की परत जमा होने लगती है, तो आर्टरीज ब्लॉक होने लगती है। इस स्थिति में हार्ट तक खून सही से नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक आने की संभावना होती है। हालांकि, अगर आर्टरीज ब्लॉकेज का समय से इलाज कराया जाए, तो इन ब्लॉकेज को खोला जा सकता है।

वहीं, कार्डियक अरेस्ट अचानक से होने वाली मेडिकल स्थिति है। इस स्थिति में मरीज के हृदय में इलेक्ट्रिकल गड़बड़ियां होती है। इसकी वजह से हार्टबीट काफी ज्यादा तेज हो जाता है, जिसकी वजह से मरीज का हार्ट अचानक से काम करना बंद कर देता है। इस स्थिति में मरीज की मौत कुछ ही सेकंड के अंदर हो जाती है।

इसके अलावा नसों काफी पतला होना या फिर आर्टरीज ब्लॉकेज काफी ज्यादा होने की वजह से भी कुछ स्थितियों में हार्ट अचानक से काम करना बंद कर देता है। इस स्थिति में कार्डियक अरेस्ट आ सकता है। कार्डियक अरेस्ट में अगर तुरंत इलाज कराया जाए, तो कुछ हद तक मरीज की जान बचाई जा सकती है। हालांकि, इस स्थिति में जान बचने की संभावना काफी कम होती है।