WHO की चेतावनी, भविष्य में आ सकती है कोरोना वायरस से भी खतरनाक बीमारी! सावधानी बरतना ज़रूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि, आनेवाले समय में कोरोना से भी अधिक ख़तरनाक महामारी उत्पन्न हो सकती है, जिससे, निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास करने चाहिए। साथ ही लोगों को भी एहतियात के लिए अपने स्तर पर 'गंभीर' होना चाहिए। (Future Pandemics)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 30, 2020 4:28 PM IST

Future Pandemics:  कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (Coronavirus News Strain) सामने आने के बाद अब दुनियाभर में लोगों हाहाकार मच गया है। वहीं, कोविड-19 इंफेक्शन की महामारी को काबू में करने के लिए दुनियाभर में प्रयास चल रहे हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि, आनेवाले समय में कोरोना से भी अधिक ख़तरनाक महामारी (Upcoming Pandemics) उत्पन्न हो सकती है, जिससे, निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास करने चाहिए। साथ ही लोगों को भी एहतियात के लिए अपने स्तर पर 'गंभीर' होना चाहिए। (Future Pandemics)

गौरतलब है कि चाइनीज़ नोवेल कोरोना वायरस (Chinese Novel Coronavirus) के अस्तित्व में आने की घटना को एक साल का समय हो चुका है। इस वायरस के बारे में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ही दुनियाभर को अवगत कराया था। WHO के एमरजेंसी प्रमुख माइकल रयान (Michael Ryan) ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कोरोना वायरस को वेक-अप कॉल बताया। WHO के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2019 में चीन के वुहान (Wuhan) से शुरु होने वाले नोवेल कोरोनावायरस और इसकी वजह से होने वाली बीमारी कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) के कारण दुनियाभर में 8 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि, 18 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु इस संक्रमण (Covid-19 Deaths) के कारण हो गयी है।

भविष्य में आ सकती कोरोना वायरस से भी खतरनाक बीमारी !

मीडिया से बात करते हुए रयान ने चेतावनी देते हुए कहा कि," कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) बहुत गंभीर साबित हुई है। यह ना केवल बहुत तेज़ गति से फैली बल्कि, इसका दुनियाभर में प्रकोप देखा गया।" माइकल रयान ने इस बात भी ज़ोर दिया कि कोरोना महामारी को सबसे गम्भीर नहीं माना जा सकता। क्योंकि, आनेवाले समय में कुछ और गम्भीर बीमारियां सामने आ सकती है। उनके अनुसार, भले ही कोरोना संक्रामक बीमारी रही लेकिन अन्य बीमारियों की तुलना में कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या कम है। इसीलिए, हमें उन गम्भीर बीमारियों के लिए तैयार रहना होगा जो, भविष्य में कहीं ज़्यादा गंभीर तरीके से हमला कर सकती हैं।

सावधानी बरतना ज़रूरी

इस मौके पर WHO के अधिकारियों और सलाहकारों ने यह भी कहा कि वैक्सीन बना लेने भर से भविष्य की महामारियों (Future Pandemics) से निपटना आसान नहीं होगा। इसीलिए प्रशासनों और लोगों को भी भविष्य में होने वाली बीमारियों के लिए तैयारी करनी होगी। ऐसे में अपने आसपास सफाई रखने और जागरूक बनने के साथ ही कई अन्य तरीकों से भी आप खुद को बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। कुछ ऐसे ही उपाय हैं ये-

  • हेल्दी लाइफस्टाइल चुनें
  • स्मोकिंग, अल्कोहल और तम्बाकू के सेवन से बचें
  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डायट लें
  • अपने शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Immunity Power) को बढ़ाएं
  • ज़रूरत के अनुसार, मास्क, सैनिटाइज़र और साबुन का बार-बार प्रयोग करें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source