
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 13, 2021 11:39 AM IST
डॉक्टर्स का कहना है कि महिला को कई बीमारियां थी जिसमें से डायबिटीज भी एक थी.
कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन बहुत प्रभावी साबित हो रही है। तमाम एक्सपर्ट और डॉक्टर्स कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगाने पर जोर दे रहे हैं। कई रिसर्च में भी यह साफ हो चुका है कि वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना संक्रमण की चपेट में फिर से आने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। कोवैक्सीन (Covaxin) और कोविशील्ड (Covishield) को भी डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus Variant) के खिलाफ प्रभावी माना जा रहा था। लेकिन मुंबई से आए एक केस ने सभी को हैरान कर दिया है। 63 साल की एक महिला जिसने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली थी उनकी डेल्टा प्लस वेरिएंट की चपेट में आकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव टेस्ट आने के 6 दिन तक बुजुर्ग महिला ने जिंदगी और मौत की जंग लड़ी लेकिन आखिरकार मौत के आगे घुटने टेकने पड़े। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला को कई बीमारियां थी जिसमें से डायबिटीज (Diabetes) भी एक थी। महिला को अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था और उन्हें स्टेरॉयड व रेमडेसिविर (Steroids and Remdesivir) भी दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार 63 साल की बुजुर्ग महिला को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज लग चुकी थी। लेकिन महिला समेत 7 लोगों की रिपोर्ट डेल्टा प्लस वेरिएंट के साथ पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण यह महाराष्ट्र की दूसरी मौत है। इससे पहले 13 जून को एक 80 वर्षीय महिला की भी डेल्टा वेरिएंट के कारण मौत हुई थी। यह महिला भी कोमोरबिडिटी की शिकार थी।
आपको बताते चले कि अब तक देशभर में 90 सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिल चुका है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के हेड सुजित सिंह का कहना है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट को चार भागों में बांटा गया है। महाराष्ट्र से आ रहे सैंपलों में एक अलग तरह का जीन देखा जा रहा है। देश में अब तक जो डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस मिले हैंउनमें से 65 सिर्फ महाराष्ट्र से हैं, उसके बाद मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.