
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : April 8, 2022 9:27 AM IST
डायबिटीज और मोटापे जैसे बीमारियां जिस तरह से बढ़ रही हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग हाई फैट, कैलोरी, कार्ब्स और हाई शुगर के सेवन से बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए शरीर को संतुलित न्यूट्रीएंट्स की जरूरत होती है और फैट, कार्ब्स और शुगर भी इसमें एक प्रभावी भूमिका निभाते हैं। इनमें कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जैस कि फुल फैट वाला दूध, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है और यही शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में आए एक स्टडी का भी कहना है जिसमें कि फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स के फायदे (Benefits of full fat dairy products) के बारे में बताया गया है। तो, आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
नेचर.कॉम में प्रकाशित इस स्टडी में बताया गया है कि कैसे फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन शरीर के लिए हमेशा नुकसानदायक नहीं होता है। इस स्टडी में खुल कर इस बात को रखा गया है कि कैसे मक्खन और पूर्ण वसा वाले डेयरी में पाया जाने वाला एक प्रकार का संतृप्त वसा जिसे C15:0 कहा जाता है, आपके लिए अच्छा हो सकता है। स्टडी में बताया गया है कि कि फुल फैट मिल्क और बटर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में कुछ खास फैटी एसिड का चेन होता है जो कि हड्डियों और ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कुछ गुड सैचुरेडेट फैट्स होते हैं जो असल में शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये खाद्य पदार्थ फूड बूस्टर की तरह काम करते हैं और कई बार क्रेविंग्स को शांत करते हैं। तो, इस शोध के अनुसार हर किसी को एक संतुलित मात्रा में फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए, क्योंकि शरीर के लिए इसके कई अन्य फायदे भी हैं।
जब वजन की बात आती है, तो फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स आपको मोटापे से बचा सकते हैं। ये आपके मन को असल में तृप्ति देते हैं और ज्यादा खाने से बचाते हैं। इसके अलावा जो लोग पतले हैं उनके लिए इसे खाना और भी फायदेमंद है क्योंकि ये वजन बढ़ाने मेंमदद करता है।
लुब्रिकेशन यानी कि एक तरह से हड्डियों के अंदत तेल लगाने जैसा जिससे वो आराम से काम कर सकें। जी हां, आपने कई बार लोगों की हड्डियों से आवाज आने की बात सुनी होगी, दरअसल ये समस्या हड्डियों में लुब्रिकेशन की कमी से होता है। ऐसे में फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स से मिलने वाले हेल्दी फैट्स हड्डियों को लुब्रिकेशन देते हैं, इन्हें लचीला बनाते हैं और इनके बीच के घर्षण को कम करने में मदद करते हैं।
ब्रेन के लिए फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इनमें ओमेगा-3 जैसे कुछ फैटी एसिड्स होते हैं जो कि न्यूरोट्रांसमीटर के काम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये फैट ब्रेन बूस्टर की तरह काम करते हैं और ब्रेन के काम काज को बेहतर बनाते हैं।
तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन ना करें, नहीं तो इससे आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है और ये अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।