hamburger icon
A
Read in English

FSSAI ने बताया इम्युनिटी बूस्ट करने का टॉप सीक्रेट, आज से ही खाना शुरू करें ये 6 चीजें

ड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए प्लॉंट बेस्ट डाइट को अपनाने की सलाह दी है। विटामिन सी से युक्त फूड आंवला, संतरे, पपीता, शिमलामिर्च, अमरूद और नींबू जैसे फूड इम्युनिटी बूस्ट कर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए विटामिन सी से युक्त फूड के बारे में विस्तार से जानते हैं

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 28, 2020 12:31 PM IST

कोरोनावायरस महामारी के इस दौर में खुद को वायरस से बचाने और अन्य बीमारियों से बचने के लिए तमाम डॉक्टर्स और एक्सपर्ट इम्युनिटी को बूस्ट करने पर जोर दे रहे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका हेल्दी फूड का सेवन है। विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन सी युक्त फूड इम्युनिट सिस्टम को बहाल करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए प्लॉंट बेस्ट डाइट को अपनाने की सलाह दी है। विटामिन सी से युक्त फूड आंवला, संतरे, पपीता, शिमलामिर्च, अमरूद और नींबू जैसे फूड इम्युनिटी बूस्ट कर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए विटामिन सी से युक्त फूड के बारे में विस्तार से जानते हैं-

संतरा: संतरे में लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स होता है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। संतरा विटामिन सी के अलावा फाइबर, विटामिन और अन्य खनिज जैसे थायमिन, फोलेट और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत हैं। FSSAI के सुझाव के अनुसार संतरे के सेवन से इम्युनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।

Papaya

पपीता: संतरे की तरह, पपीता भी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, और कैलोरी में कम होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और कब्ज को कम करता है जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। यह पेट में सूजन और पेट खराब होने जैसे पाचन विकार को भी दूर रखता है।

शिमला मिर्च: विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध होने के अलावा, शिमला मिर्च विटामिन ई और ए, फाइबर और खनिजों जैसे फोलेट और पोटेशियम का भी एक स्रोत है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें एंटीऑक्सिडेंट होने के कारण यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है और एनीमिया को रोकता है। विटामिन सी आंतों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

अमरूद: अमरूद में विटामिन सी के साथ ही पोटैशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह इम्युनिटी को बूस्ट करने का बहुत जबरदस्त स्त्रोत है। रिसर्च बताते हैं कि अमरूम ब्लड शुगर के स्तर में सुधार लाता है और हृदय स्वास्थ्य को को भी दुरुस्त करता है। जिन लोगों को शरीर में ऐंठन और मासिक धर्म के दौरान मुश्किल होती है अमरूद का सेवन उनके लिए भी सही रहता है।

Lemon-Water Lemon-Water

नींबू: नींबू विटामिन सी का सबसे सीधा और जबरदस्त स्त्रोत है। FSSAI का कहना है कि नींबू का सेवन कर इम्युन​ सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही यह वजन घटाने, दिल के स्वास्थ्य और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मूत्र की मात्रा और शरीर में पीएच स्तर को बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को रोकने में भी मदद करता है।