
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 26, 2025 10:50 AM IST
Guillain Barre Syndrome In Pune : महाराष्ट्र के पुणे शहर में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के 9 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। वहीं, पुणे में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के केसेस (Guillain Barre Syndrome Cases In Pune) की कुल संख्या 73 तक पहुंच गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को शहर के उन इलाकों का दौरा किया जो गुलियन-बैरे सिंड्रोम से प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 9 नये केसेस में से 6 पुणे के ग्रामीण इलाकों से हैं वहीं, 2 मामले पुणे शहर तो 1 मामला पुण जिले में पाया गया है। वहीं, अब तक कुछ 6 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
गुलियन-बैरे सिंड्रोम एक प्रकार की दुर्लभ बीमारी है जो इन दिनों पुणे शहर में तेजी से फैल रही है। यह बीमारी जीबीएस इंफेक्शन (GBS) के नाम से भी जानी जाती है। गुलियन-बैरे सिंड्रोम शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हुए मसल्स को बुरी तरह प्रभावित करता है। इससे मसल्स की शक्ति कम होने लगती है और गम्भीर मामलों में मरीज को लकवा भी मार सकता है।
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक (NINDS) के मुताबिक जीबीएस या गुलेन बैरी सिंड्रोम एक प्रकार की दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिजीज है जिससे हर साल 7.5% मरीजों की मौत हो जाती है जबिक, जीबीएस में 20% मरीजों को वेंटिलेटर पर जाने की स्थिति बन जाती है और लगभग 25% मरीजों को कई महीनों तक सामान्य तरीके से चल फिर पाने में भी दिक्कत हो सकती है।
गुलेन बैरी सिंड्रोम में पेरीफेरल नर्व्स को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे नसों में सूजन आ सकती है। इससे मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग, कार्डियाक अरेस्ट और गम्भीर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
गुलियन-बैरे सिंड्रोम से प्रभावित लोगों में इस तरह के लक्षण सबसे पहले दिखायी दे सकते हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।