Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्‍ली में 'फ्री किडनी हॉस्पिटल' का हुआ उद्घाटन, एक बार में 100 किडनी रोगियों का हो सकेगा डायलिसिस

दिल्ली के सिख गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी ने मल्टी स्पेशिएलिटी वाली सुविधाओं से लैस निशुल्क अस्पताल का शुभारंभ किया है, जहां एक बार में 100 किडनी रोगियों का डायलिसिस हो सकेगा।

दिल्‍ली में 'फ्री किडनी हॉस्पिटल' का हुआ उद्घाटन, एक बार में 100 किडनी रोगियों का हो सकेगा डायलिसिस
सिख गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा तैयार निशुल्‍क अस्‍पताल

Written by Atul Modi |Updated : March 12, 2021 4:05 PM IST

भारत में एक तरफ जहां अधिकांश सरकारी अस्‍पतालों में सुविधाओं का आभाव देखने को मिलता है तो वहीं प्राइवेट अस्‍पताल मंहगे होने के चलते जरूरतमंद अपना उपचार नहीं करा पाते हैं। हालांकि, इन सबके बीच समाज में कुछ ऐसे लोग और संस्‍थाएं हैं जो गरीबों और जरूरतमंदों के उपचार के लिए भागवान बनकर सामने आए हैं। दरअसल, दिल्ली के गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी ने देश के सबसे बड़े डायलिसिस अस्पताल की शुरुआत की है। जहां पर खासकर किडनी रोगियों का निशुल्‍क डायलिसिस किया जाएगा। साथ ही कई मंहगे चेकअप काफी कम कीमत या फ्री में होंगे।

गौरतलब है कि, भारत में सबसे ज्यादा केस किडनी से सम्बन्धित बीमारियों के पाए जाते हैं। पिछले कुछ दशकों में हमारे देश में किडनी से जुड़े रोगों के मरीजों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। चूंकि किडनी ट्रांसप्‍लांट और उसका इलाज करने में बहुत अधिक पैसे खर्च हो जाते हैं, इसलिए अधिकांश लोगों की जान चली जाती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी ने देश का सबसे बड़ा डायलासिस अस्पताल दिल्‍ली के सराय काले खां में 11 मार्च को शुरुआत की है। इसमें मरीजों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जो फ्री हैं।

अस्‍पताल में नहीं है कोई कैश काउंटर

संस्‍था के पदाधिकारियों के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा अस्पताल है जहां कैश काउंटर ही नही है। मरीजों को केवल रजिस्टर करना होगा और उनका इलाज तो मुफ्त में होगा ही साथ साथ उन्हें गुरुद्वारे की लंगर में मुफ्त में खाना भी उपलब्ध हो जायेगा। रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में इस अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बहुत से लोग भी शामिल हुए।

एक साथ 100 लोगों की होगी डायलिसिस

दिल्ली के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, की मानवता की सेवा के लिए ही हमने यह एक कदम बढ़ाया और इस अस्पताल को शुरू किया। इस अस्पताल में सभी प्रकार की हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में हवाई जहाज में उपलब्ध होने वाली 50 इलेक्ट्रिक चेयर हैं और इसमें 100 लोगों को एक साथ किडनी डायलिसिस की सुविधा मिल सकती है।

जर्मनी से मंगाई गई हैं मशीनें

अगर डायलिसिस के दौरान मरीज बेड पर खुद को आरामदायक महसूस नही करता है तो वह इलेक्ट्रिक चेयर पर भी बैठ सकता है। यहां पर लगाए गए सभी यंत्र जर्मनी से मंगवाए गए है। सभी मशीन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ बनाई गई हैं।

24x7 मिलेगी उपचार की सुविधा

सिरसा ने यह भी कहा की इस गुरुद्वारे बाल साहिब में हरिकृष्ण अस्पताल बनने का काम जारी है। पहले चरण में 100 बेड वाले डायलिसिस सेंटर की तैयारी की गई हैं। इस अस्पताल की शुरुआत 20 साल बाद हो रही है। लंबे समय तक इस अस्पताल को लेकर विवाद चले थे लेकिन अंत में यह खोल ही दिया गया है। यह हर समय मरीजों के इलाज के लिए खुला रहेगा। डायलिसिस वार्ड में मरीजों की बीमारी के हिसाब से अलग-अलग प्राइवेट रूम भी बनाए हुए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अध्यक्ष ने यह भी बताया की इसके साथ ही बंगला साहिब में भी दुनिया की सबसे सस्ती एमआरआई जोकि केवल 50 रुपए में होगी जिसका पॉली क्लीनिक भी चालू करने की तैयारी हो रही है। न केवल एमआरआई बल्कि इस क्लीनिक में मरीजों को सीटी स्कैन, एक्स रे, अल्ट्रा साउंड और डायलिसिस जैसी सुविधाएं भी बिल्‍कुल सस्‍ते दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

About the Author

... Read More