
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2021 9:03 AM IST
कोरोना मरीजों का अब इन 2 आयुर्वेदिक दवाओं से होगा इलाज, वितरण शुरू
Free AYUSH 64 in Delhi: कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ानेवाली दवा आयुष 64 आज से राजधानी दिल्ली में मुफ्त बांटी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, आयुष मंत्रालय ने कोविड रोगियों को इन दवाइओं का पैकेट बांटने की तैयारी कर ली है। बता दें कि, पिछले शनिवार से आयुष मंत्रालय ने दिल्ली के कई स्थानों पर आयुष-64 का मुफ्त डिस्टीब्यूशन आरंभ कर किया है। वहीं, सोमवार से इसके नि:शुल्क वितरण के लिए कई और केंद्रों पर भी व्यवस्था की जा रही है।
इन गोलियों का कलेक्शन ऐसे लोग कर सकते हैं जो कोविड संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। इसी तरह कुछ सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों की ओर से चलाए जा रहे आइसोलेशन सेंटरों में रह रहे कोविड-19 मरीजों को भी आयुष मंत्रालय की इस पहल से फायदा मिल सकते हैं।
मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि कोविड पीड़ित व्यक्ति या उनके स्थान पर उनके परिवार का कोई व्यक्ति या अन्य प्रतिनिधि 'आयुष- 64' की गोलियों का एक फ्री- पैक प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उसे-
गौरतलब है कि, आयुष -64 एक पॉली-हर्बल औषधि (Poly-Herbal Medicine) है, जिसे कोविड -19 के बिना लक्षण वाले (Asymptomatic), हल्के और मध्यम स्तर (Covid Patients with Moderate Symptoms) के संक्रमण के उपचार में उपयोगी पाया गया है।
आयुष-64 की सिफारिश आयुर्वेद और योग पर आधारित राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल में की गई है, जिसे आईसीएमआर के कोविड प्रबंधन पर राष्ट्रीय कार्यबल और होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 के मरीजों के लिए आयुर्वेद चिकित्सकों के दिशानिर्देश द्वारा सत्यापित किया गया है।
यूनानी मेडिकल सेंटर,
सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट, पंजाबी बाग (सुबह 9.30 बजे - 4 बजे)
(आईएएनएस)