... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 3, 2019 5:41 PM IST
4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश में हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। देश में अब यह बीमारी एक बड़ी महामारी का रूप ले सकती है। इसके बारे में लोगों के बीच जागरूकता की जरूरत है। ©Shutterstock.
कैंसर के मरीजों की संख्या हाल के वर्षों में लगातार बढ़ रही है इसी को ध्यान में रखते हुए देश में कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। पटना एम्म में इस वर्ष 4 से 8 फरवरी के बीच फ्री कैंसर चेकअप किया जायेगा। इस दौरान चेकअप के साथ-साथ कैंसर के बचने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा।
4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश में हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। देश में अब यह बीमारी एक बड़ी महामारी का रूप ले सकती है। इसके बारे में लोगों के बीच जागरूकता की जरूरत है।
कैंसर दिवस विशेषः पर्यावरण प्रदूषण की वजह से होने वाले कैंसर से कैसे बचें ?
एक्सपर्ट्स इस बारे में हमेशा एक बात कहते आये हैं कि कैंसर का पता समय पर चल जाता है तो इलाज बेहतर हो सकता है। भारत में हर साल 10 लाख कैंसर के मरीज होते हैं और सात लाख मरीज की मौत हो जाती है। कैंसर दिवस विशेषः तो क्या आने वाले समय में दवा से हो सकेगा कैंसर का इलाज ?
40 प्रतिशत कैंसर तंबाकू के सेवन से
खान-पान में बदलाव, बदलती जीवनशैली कैंसर का प्रमुख वजह बनता जा रहा है। चालीस फीसद कैंसर सिर्फ तंबाकू के सेवन से होता है। युवाओं में बढ़ती धूम्रपान की लत कैंसर को बढ़ावा दे रहा है। ये बीमारी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
भारत में Lung Cancer के बारे में 5 बातें जो आपको पता होनी चाहिए।
आई एम एंड आई विल इस वर्ष का थीम
कैंसर की रोकथाम कैसे हो और लोगो में इसके प्रति जागरुकता बढ़े, इसके लिए इंडियन मेडिकल काउंसिल ने इस वर्ष कैंसर दिवस पर थीम ‘आई एम एंड आई विल’ है. जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है और आप यदि कैंसर से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली नियंत्रित करनी होगी। इतना ही नहीं, आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान होगा।
वायु प्रदूषण के कारण बच्चों में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा।
पटना एम्स में क्या-क्या होगा ?
पटना एम्म में चार से आठ फरवरी तक एम्स में जितने भी मरीज ओपीडी में आयेगें, उन मरीजों की स्क्रीनिंग की जायेगी। इन चार दिनों में पीएसए, सीईए, सीए-125, सर्वाइकल, पैंप, स्मीयर, मेमोग्राफी की जांच निःशुल्क की जायेगी। इसके अतिरिक्त जागरूकता पत्र एवं विडियो के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। नुक्कड नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा।
कैंसर मरीज के ठीक होने में घर के माहौल की भूमिका महत्वपूर्ण।