फ्रांस में मिला नया कोरोनावायरस वेरिएंट बी.1.एक्स या बी.1.640, लोगों की चिंता बढ़ी

फ्रांसीसी डेली ली टेलीग्राम की रिपोर्ट की मानें, तो अक्टूबर महीने में फिनिस्टेयर और बैनालेक में बी.1.एक्स (B.1.X ) या बी.1.640 (B.1.640) के रूप में एक नए संस्करण (Corona new variant) को खोजा गया था। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 16, 2021 12:07 PM IST

Coronavirus in France: देश-दुनिया में अभी भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले सामने आ रहे हैं। यही नहीं, फ्रांस में एक नए कोरोनावायरस संस्करण (New Covid strain in France) का पता चला है। इस नए कोविड संस्करण से कई लोगों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। इस वजह से यूरोप में कोरोना जैसे संक्रामक रोग के मामलों में फिर से वृद्धि होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। फ्रांसीसी डेली ली टेलीग्राम की रिपोर्ट की मानें, तो अक्टूबर महीने में फिनिस्टेयर (Finistere) और बैनालेक (Bannalec) में बी.1.एक्स (B.1.X ) या बी.1.640 (B.1.640) के रूप में एक नए संस्करण (Corona new variant) को खोजा गया था।

24 लोगों के संक्रमित होने के बाद पता चला नए संस्करण का

इस नए कोविड स्ट्रेन या संस्करण (variant) का तब पता चला जब ब्रिटनी क्षेत्र (Brittany region) के एक ही स्कूल के लगभग 18 विद्यार्थियों सहित 24 लोग इससे संक्रमित पाए गए। ले टेलीग्राम की रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्कूल में इस वायरस के स्ट्रेन का प्रकोप फैला, उसे अपनी 50% क्लासेस को तुरंत ही बंद करना पड़ा। फ्रांसीसी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि 26 अक्टूबर से फ्रांस में कोई नया कोविड संक्रमण मामला नहीं मिलने से इसका प्रकोप नियंत्रण में है। फिर भी वहां नए संस्करण को बढ़ने से रोकने के लिए पूरी तरह से निगरानी और सावधानी बरती जा रही है।

डेल्टा वेरिएंट अभी भी है अधिक खतरनाक

इस तरह के वेरिएंट के प्रकार के कुछ मामले स्कॉटलैंड, यूके, इटली, स्विटजरलैंड में भी खोजे गए हैं। वैसे, इन क्षेत्रों में अभी भी डेल्टा संस्करण (Delta variant)सबसे प्रमुख उपभेद (strain) बना हुआ है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने निगरानी के तहत आईबी.1.640 को एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। हालांकि, सीडीसी (CDC), यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) और डब्ल्यूएचओ (WHO) ने अभी तक बी.1.640 को चिंता के रूपों (वीओसी) और रुचि के रूपों (वीओआई) में सूचीबद्ध नहीं किया है। ईसीडीसी बी.1.एक्स या बी.1.640 को निगरानी (वीयूएम) या उत्परिवर्ती वायरस के तहत एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह संस्करण (Variant) अफ्रीका से आया है। अभी बी.1.640 के कुछ ही मामले हैं और इसके प्रकोप को बहुत अच्छी तरह से कम किया जा सकता है। हालांकि, सभी के लिए टीके उपलब्ध होने बेहद जरूरी हैं, ताकि कोई भी नया वेरिएंट अधिक नुकसान ना पहुंचा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source