
Also Read
Diarrheas deaths in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में केवल दो दिनों मे डायरिया से कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गयी है। यह घटना राज्य के विजयनगरम जिले की है जहां दो दिनों में डायरिया के कारण पांच लोगों की मृत्यु हो गई। बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu, CM, Andhra Pradesh) ने डायरिया के इन गम्भीर मामलों पर चिंता जतायी। मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ एक बैठक भी की और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
सीएम नायडू ने डायरिया से पीड़ित लोगों को जल्द से जल्दी जरूरी इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई से जुड़े इंतजामों पर भी रिपोर्ट मांगी।
मिली जानकारी के अनुसार, डायरिया से मरने वाले 5 लोगों में 4 लोगों की मृत्यु एक ही दिन में, मंगलवार को हुई। वहीं, डायरिया से पीड़ित कुल 103 अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है।
वहीं, सोमवार को एक व्यक्ति की मृत्यु डायरिया की वजह से हुई थी। अब विजयनगरम में डायरिया से मरनेवालों की संख्या पांच हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन सभी लोगों की मृत्यु सीधे-सीधे डायरिया के कारण नहीं हुई हैं। इन लोगों में सेप्टिक शॉक (Septic shock), एक्यूट डायबिटीज (Acute diabetes), कार्डियक अरेस्ट, ब्रोन्कियल अस्थमा और किडनी फेल्योर (Kidney failure) जैसी अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं भी देखी गयीं। जिससे डायरिया गम्भीर हो गयी। विजयनगरम जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार,अन्य सभी 103 लोगों की हालत अब स्थिर हो गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की आवश्यक देखभाल के लिए 10 डॉक्टरों और 30 मेडिकल स्टाफ की एक टीम बनायी है और क्षेत्र में एक हेल्थ कैम्प स्थापित किया है। मिली जानकारी के अनुसार डायरिया से पीड़ितों में अधिकतर महिलाएं और बच्चेशामिल हैं। वहीं, मरीजों का इलाज और देखभाल करने वाली कुछ आशा कार्यकर्ताओं में इंफेक्शन देखा गया है।